'तू बड़ी राम भक्त बनती है न, 72 घंटे में तुझे परिवार सहित मार डालेंगे', मुस्लिम महिला ने घर में लगाया राम दरबार तो कट्टरपंथियों ने पत्र लिखकर दी धमकी
'तू बड़ी राम भक्त बनती है न, 72 घंटे में तुझे परिवार सहित मार डालेंगे', मुस्लिम महिला ने घर में लगाया राम दरबार तो कट्टरपंथियों ने पत्र लिखकर दी धमकी
Share:

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक राम भक्त मुस्लिम महिला को जान से मारने की धमकी मिली है। कट्टरपंथियों ने हिंदी में एक चिट्ठी लिखकर महिला को धमकाया है तथा 72 घंटों के अंदर उसे पूरे परिवार सहित मारने की बात कही है। उस महिला का नाम रूबी आसिफ खान है तथा वह भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह अलीगढ़ जिले के जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष हैं।

घटना अलीगढ़ के शाहजमाल के माबूद नगर की है। यहीं पर रूबी आसिफ खान अपने परिवार के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार (4 जनवरी 2024) की रात को किसी व्यक्ति उनके घर पर एक चिट्ठी फेंक दिया। जब उन्होंने इस पत्र को देखा तो इसे देखकर वह हतप्रभ रह गईं। पत्र में उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई है। इस चिट्ठी में लिखा है, “रूबी आसिफ खान तू बहुत बड़ी राम भक्त बनती है न, 72 घंटे में तुझे परिवार समेत जान से मार देंगे।” तत्पश्चात, उन्होंने नजदीकी थाने रोरावर में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फिर पुलिस ने CCTV फुटेज शुरू कर दिया। एक फुटेज में एक कट्टरपंथी ये पत्र फेंकता हुआ देखा गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूबी आसिफ खान पर पहले भी हमले हो चुके हैं। उनकी बेटी को मारी गई जा चुकी है। इसलिए इस बार वो धमकियों को लेकर बेहद गंभीर हैं। रूबी ने कहा कि उनकी पूजा में पहले भी विघ्न डाले जा चुके हैं। उनके खिलाफ कट्टरपंथी मौलाना फतवा भी जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी वह अपने निश्चय पर अटल रही हैं। आपको बता दें कि रूबी आसिफ खान ने 27 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर सूचना दी थी कि वो 1 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक अपने आवास पर प्रभु श्री Bराम का दरबार स्थापित कर पूजा अर्चना करेंगी। उन्होंने घर में राम दरबार सजाकर पूजा शुरू कर दी है। रूबी पहले भी भगवान गणेश एवं माता दुर्गा की प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर चुकी हैं।

महज दो घंटों में ही मालवाहक जहाज को छुड़ा लाइ इंडियन नेवी, भाग गए समुद्री लूटेरे, विदेशी लोगों ने भी लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

3 महीने से लटका है सीट बंटवारा ! JDU ने INDIA गठबंधन की पार्टियों को फिर दिखाई आँख

'तुम छोटे हो, TV के बंदे हो', इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर बोली श्वेता तिवारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -