महज दो घंटों में ही मालवाहक जहाज को छुड़ा लाइ इंडियन नेवी, भाग गए समुद्री लूटेरे, विदेशी लोगों ने भी लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
महज दो घंटों में ही मालवाहक जहाज को छुड़ा लाइ इंडियन नेवी, भाग गए समुद्री लूटेरे, विदेशी लोगों ने भी लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
Share:

नई दिल्ली: सोमालिया के तट पर समुद्री लुटेरों ने मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक (MV Lila Norfolk) को इसके 21 क्रू मेंबर्स समेत किडनैप कर लिया था, जिसमे 15 भारतीय भी शामिल थे। इसकी जानकारी मिलते ही इंडियन नेवी ने फ़ौरन जवाबी कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में सभी को सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू के बाद चालक दल के सदस्यों ने भारतीय नौसेना को धन्यवाद देते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

बता दें कि, इंडियन नेवी का ये ऑपरेशन शुक्रवार (5 जनवरी, 2024) रात ख़त्म हुआ। जिसमे अदन की खाड़ी से होने वाली समुद्री डकैती का इंडियन नेवी ने मुँहतोड़ जवाब दिया। उसके युद्धपोत INS चेन्नई और उसके समुद्री कमांडो मॉर्कोस ने लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज को किडनैप करने वालों को खदेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि, गुरुवार (4 जनवरी, 2024) की शाम 5 से 6 हथियारबंद समुद्री लूटेरों ने मालवाहक एमवी लीला नॉरफॉक को अगवा कर लिया था। ये समुद्री डाकू सोमालिया में ईल से तकरीबन 460 समुद्री मील पूर्व में इस जहाज में सवार हुए थे। इंडियन नेवी के अनुसार, 5 जनवरी को इस जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर मेसेज भेजा था।

 

UKMTO एक रॉयल नेवी चैनल है, जो रणनीतिक जलमार्गों में सैन्य जहाजों और व्यापारिक जहाजों के बीच संपर्क के रूप में काम करता है। इससे मेसेज पाते ही भारतीय नौसेना ने फ़ौरन जंगी जहाज INS चेन्नई और मैरिटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को रवाना किया गया था। एक पी-8आई एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार तड़के जहाज के ऊपर से टेक ऑफ किया और क्रू मेंबर्स के साथ संपर्क किया। ये लोग किस्मत से जहाज में ऐसे कठिन मौकों के लिए बनाए गए सुरक्षित घर में शरण लेने में सफल रहे थे। हाईजैकर्स से जहाज को छुड़ाने के लिए P8I गश्ती एयरक्रॉफ्ट ने कड़ी चेतावनी जारी की थी। 

इस जबरदस्त चेतावनी के बाद शुक्रवार रात इंडियन नेवी के मार्कोस कमांडो ने रात 8 बजे के लगभग ऑपरेशन शुरू किया। कमांडो जब जहाज में घुसे, तो वहाँ तलाशी के दौरान समुद्री डकैत जहाज पर नहीं मिले। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना की सख्त चेतावनी से डर के मारे ये लुटेरे जहाज छोड़कर भाग निकले थे। दरअसल, लुटेरे जंगी जहाज विध्वंसक INS चेन्नई की 7500 टन की गाइडेड मिसाइल की दशहत से भाग गए।

नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया है कि, '21 चालक दल के सदस्यों (फिलीपींस के छह समेत) को मार्कोस ने जहाज से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। जहाज को रोकने से लेकर सदस्यों को निकालने के पूरे ऑपरेशन में करीब दो घंटे लगे।” उन्होंने आगे कहा कि, “भारत अक्टूबर 2008 से ही अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त पर लगातार युद्धपोत की तैनाती कर रहा है। अब तक तक़रीबन 110 भारतीय युद्धपोत ऐसी गश्त के लिए तैनात किए गए हैं, जिससे पूर्वी अरब सागर में समुद्री डकैती पर लगाम लगाई गई थी।”

हरिद्वार में राजनाथ सिंह ने रखी दुनिया के सबसे बड़े 'गुरुकुल' की आधारशीला, हज़ारों बच्चों को एकसाथ मिलेगी आधुनिक शिक्षा

मां-बाप को नींद की गोली देकर प्रेमी को बुला लेती थी लड़की, 3 महीने बाद ऐसे खुली पोल

'हिजाब न पहनने वाली लड़कियों का चरित्र..', केरल के मौलाना उमर फैजी ने 3 महीने पहले दिया था विवादित बयान, अब दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -