बिहार चुनाव: विपक्षियों पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- 'कुछ नहीं किया'
बिहार चुनाव: विपक्षियों पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- 'कुछ नहीं किया'
Share:

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव का जब से आगाज हुआ है तभी से भाजपा नेता प्रचार प्रसार में लग चुके हैं। अब इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के रूप में आरा के तरारी विधानसभा के पीरो गांव के पड़ाव मैदान में शामिल हुए। इस दौरान वह भाजपा प्रत्यासी कौशल कुमार विद्यार्थी की जनसभा में शामिल हुए। वहीँ जन सभा में उन्होंने भोजपुरी अंदाज अपनाया और सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्होंने अपना भाषण भी दिया जो काफी बेहतरीन बताया जा रहा है। जी दरअसल अपने भाषण में उन्होंने विपक्षयों पर हमला करते हुए कहा कि, 'साल 1990 के शुरुआत में परिवारवाद की सरकार थी। उस समय ना तो लोगों को रोजगार मिला, ना घर मिला और ना ही गैस सिलेंडर मिला।

आज वो विकास की बात करते हैं विपक्षी किसान की बात करते हैं। लेकिन कभी किसानों के लिए सफल प्रशिक्षण नहीं किया और ना ही किसानों के लिए कदम उठाया गया। महिलाओं के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया।' इसके अलावा उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'लालू जी की सरकार ने तो घर का खाना खा लिया साथ में उन्होंने पशुओं का भी चारा खा लिया। उन्होंने कहा कि यह बिहार वीर सपूतों की धरती है। यहां पर जैसे विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण के साथ ताड़का का वध किया था, वो भी एक तरह का नक्सलवाद था। वैसे ही आप लोगों को आज के नक्सलवाद को दूर कर देना चाहिए।'

आगे वह बोले, 'पिछले सरकार में कांग्रेस हो या राजद उन पार्टियों को भरपूर राज करने का मौका मिला था। लेकिन उनके लिए परिवार ही देश है। जबकि हमारे लिए देश परिवार है। आज विपक्षी बोलते है कहां विकास हुआ है? तो मैं उनको बता देना चाहता हूँ तीन करोड़ गरीबों को घर दिया गया, चार करोड़ लोगों को बिजली दी गई, आठ करोड़ लोगों के घर में गैस सिलेंडर दिए गए, बारह करोड़ लोगों के घर में अनाज दिया गया है और ये सभी काम भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किया गया है।' इसी के साथ उन्होंने और भी बहुत कुछ ऐसा कहा जिस पर ताबड़तोड़ तालियां बजती रहीं।

एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' का आखिरी ट्रायल पूरा, जानिए इसकी खासियत

बालाकोट में फिर सिर उठाने लगा आतंकवाद, फिदायीन हमले का खुफिया अलर्ट

Video: अब इमरती देवी ने कमलनाथ की माँ-बहन को कहा आइटम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -