टीवी का जाना माना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अभी हाल ही में शिवांगी जोशी ने स्टाइलिश लुक में कई तस्वीरें अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही कर्ली हेयर के साथ मिनी स्कर्ट में शिवांगी जोशी का बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इसके साथ ही शिवांगी जोशी इन दिनों घर पर रहते हुए हर लुक और ड्रेस को ट्राई कर रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान शिवांगी जोशी ने खुलासा करते हुए बताया था कि वो लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले चाइनीज फूड खाएंगी।आपकी जानकारी के लिए बता दें की शिवांगी जोशी ने अपने अभिनय से अपने फैंस के दिलो में अहम जगह बना ली है |
आपकी जानकारी के लिए बता दें की शिवांगी जोशी काफी सालों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। वहीं इस शो में शिवांगी जोशी नायरा के किरदार में नजर आती हैं, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आता है। वहीं शिवांगी जोशी इस दिनों अपने होमटाउन देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।
शादी के बाद भी यह खास काम कर रही है मोहिना कुमारी सिंह