10 साल में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे ऊंची 'शिव प्रतिमा', जानिए इसकी खासियत
10 साल में बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे ऊंची 'शिव प्रतिमा', जानिए इसकी खासियत
Share:

राजसमंद: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। शनिवार (29 अक्टूबर) को उसका लोकार्पण कार्यक्रम आरम्भ होने जा रहा है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। बता दें कि प्रतिमा को बनाने में 10 वर्षों का वक़्त लगा है। इसे दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इसे संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से आरम्भ होकर 6 नवंबर तक चलेगा और इसका आरम्भ मुरारी बापू की राम कथा से होगा।

नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। इस प्रतिमा में महादेव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किमी दूर से ही दिखाई आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट तौर पर नजर आए, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है। 369 फीट ऊंची इस प्रतिमा के दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनने की कहानी भी दिलचस्प है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब वर्ष 2012 में इस प्रतिमा को बनाने का प्लान तैयार हुआ तो इसकी ऊंचाई 251 फीट रखने की योजना बनाई गई। मगर बाद में निर्माण के चलते  इसकी ऊंचाई 351 फीट तक पहुंच गई। तत्पश्चात, शिव की जटा में गंगा की जलधारा लगाने की रणनीति बनाई गई, तो इसकी ऊंचाई 369 फीट तक पहुंच गई।

वही इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण कै चलते 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का उपयोग हुआ है। 250 किलोमीटर रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी। स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' की कल्पना मिराज ग्रुप, उदयपुर के चेयरमैन श्री मदन पालीवाल ने की थी। इस अवधारणा को आगे स्टूडियो माटुराम आर्ट द्वारा विकसित किया गया था जिसने 351 फीट ऊंची प्रतिमा को डिजाइन किया था, जबकि संरचनात्मक डिजाइन स्केलेटन कंसल्टेंट्स द्वारा प्रदान किया गया था तथा काम वर्ष 2016 के आरम्भ में हुआ था।

दुनिया की 5 सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं:-
विश्वास स्वरूपम, राजस्थान- 369 फीट
कैलाशनाथ महादेव मंदिर, नेपाल- 143 मीटर
मरूद्वेश्वर मंदिर, कर्नाटक- 123 मीटर
आदियोग मंदिर, तमिलनाडु- 112 मीटर
मंगल महादेव, मारीशस- 108 मीटर

टिफिन को उल्टा रख फोड़ा 'सुतली बम', लड़की का हो गया ये हाल

मां के मना करने पर भी फोड़ा बम, 10 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत

टंकी पर चढ़कर किसानों ने अनोखे अंदाज में किया आंदोलन, देंखे ये VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -