मां के मना करने पर भी फोड़ा बम, 10 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत
मां के मना करने पर भी फोड़ा बम, 10 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ 10 वर्षीय मासूम की पटाखा फोड़ते वक़्त मौत हो गई। मां के इंकार करने पर भी वह स्टील के गिलास में रखकर बम फोड़ने लगा। गिलास का टुकड़ा बच्चे की गर्दन में फंस गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये दर्दनाक मामला उज्जैन में मंगलवार को हुआ, मगर मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। इसमें थाने में केस भी दर्ज नहीं किया गया है।

उज्जैन में 24 खंभा मार्ग पर कहारवाड़ी मोहल्ला में अशोक कहार परिवार के साथ रहते हैं। अशोक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा ऋतिक कहार भी है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे घर पर मां अंदर काम कर रही थी। ऋतिक बाहर खेल रहा था। अशोक शिप्रा नदी के रामघाट पर गए थे। कुछ देर में बम फटने की आवाज आई। पता चला कि ऋतिक के गले पर स्टील का टुकड़ा फंसा गया, जिससे वो बेसुध हो गया। मां दौड़कर बाहर आई। पड़ोसियों की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वही पड़ोसियों ने बताया कि ऋतिक ने बम फोड़ने के लिए मां से गिलास मांगा था, मगर उन्होंने मना कर दिया। मां ने बम फोड़ने से भी रोका। बावजूद ऋतिक बाहर चला गया। कुछ देर पश्चात् बम फूटने की आवाज और अफरा-तफरी मची, तो घटना का पता चला। ऋतिक किसी और जगह से गिलास लेकर आ गया था। उसने बम पर स्टील का गिलास रख दिया। जब बम फूटा, तो गिलास के टुकड़े बिखर गए। एक टुकड़ा बच्चे की गर्दन में धंस गया। बच्चे को देखते ही पहले उसे सिविल हॉस्पिटल लेकर गए। यहां मना कर दिया, तो दो अलग-अलग निजी चिकित्सालय लेकर गए। यहां भी मना करने के बाद जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में मातम पसरा हुआ है।

टिफिन को उल्टा रख फोड़ा 'सुतली बम', लड़की का हो गया ये हाल

बंगाल में क्यों लगे 'शत्रुघ्न सिन्हा लापता' के पोस्टर ?

टंकी पर चढ़कर किसानों ने अनोखे अंदाज में किया आंदोलन, देंखे ये VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -