टंकी पर चढ़कर किसानों ने अनोखे अंदाज में किया आंदोलन, देंखे ये VIDEO
टंकी पर चढ़कर किसानों ने अनोखे अंदाज में किया आंदोलन, देंखे ये VIDEO
Share:

मुंबई: इस वर्ष महाराष्ट्र में बारिश की मार किसानों पर बहुत अधिक पड़ी है। फसलों का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। सबसे खराब हालात मराठावाड़ा की रही है। यहां हजारों एकड़ फसलें वर्षा एवं बाढ़ के चलते डूब गईं। अब किसान इन फसलों पर मुआवजे की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। औरंगाबाद के किसान 'शोले' स्टाइल में जय बनकर टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए। किसानों का कहना है फसल नष्ट होने के पश्चात् सरकार ने अब तक हमारी कोई सहायता नहीं की। बर्बाद हुई फसलों का पंचनामा तक नहीं हो पाया है। सरकार को तुरंत हमारी सहायता करनी चाहिए इसी मांग के साथ किसान पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगें।

किसानों का कहना है कि कृषि मंत्री हमारे ही जिले के हैं फिर भी किसान परेशान हैं। अभी तक कोई भी सरकारी अफसर फसलों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार समय पर उनकी बात नहीं सुनेगी तो किसान आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरने को विवश हो जाएंगे।

बता दें कि इस बार किसानों को अनिश्चित मौसम के कारण काफी नुकसान हुआ है। मराठावाड़ा के अतिरिक्त महाराष्ट्र के अन्य मंडलों में भी किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेलंगाना, ओडिशा में वर्षा की मार किसानों पर पड़ी है। वहीं, असम में बाढ़ ने किसानों की हजारों एकड़ की फसलें नष्ट कर दी हैं। वही उत्तर भारत के प्रदेशों में किसानों को सूखे की मार झेलनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के 62 जिले सूखाग्रास्त के श्रेणी में पाए गए। 

सीएम ममता बनर्जी ने RBI से क्यों माँगा 10 हज़ार करोड़ का कर्ज ?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: 30 नवंबर को हिंदू महासभा के दावों पर सुनवाई करेगी कोर्ट

पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र ने थामा कांग्रेस का दामन, गुजरात चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -