उच्च शिक्षाः अबकी बार लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी
उच्च शिक्षाः अबकी बार लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी
Share:

नई दिल्लीः देश में यह बहस अक्सर चलती है कि लड़कियों को लड़कों के मुकाबले कम अवसर मिलता है। उन्हें समाज द्वारा शिक्षा राने से रोका जाता है। मगर मानव संसाधन विकास मंत्रालय का एक आंकड़ा अब एक अलग कहानी पेश कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, बीते एक वर्ष में हायर एजुकेशन में दाखिला लेने में महिलाओं की रिकॉर्ड 752097 लाख की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में साढ़े सात लाख से ज्यादा महिलाओं ने उच्च शिक्षा में एडमिशन लिया है। मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार, जहां 1,74,37,703 महिलाओं ने उच्च शिक्षा में दाखिला लिया था वहीं इस साल 1,81,89,800 छात्राओं ने प्रवेश लिया।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को केंद्र और राज्यों की नई शिक्षा नीति पर आयोजित विशेष बैठक में शामिल हुए थे। जिसमें अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वे रिपोर्ट 2018-19 जारी की गई। इस रिपोर्ट मे कहा गया है कि पिछले एक साल में साढ़े सात लाख से ज्यादा महिलाओं ने उच्च शिक्षा में एडमिशन लिया है। इसमें आगे यह भी बताया गया कि सकल नामांकन अनुपात (ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो) भी 25.8 फीसदी से बढ़कर 26.3 फीसदी पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी और हरियाणा देशभर में सबसे अधिक कालेजों वाले आठ राज्यों में शामिल हैं। इसमे यह भी आगे बताया गया है कि 18 से 23 साल की उम्र वर्ग में लड़कियां उच्च शिक्षा में एडमिशन लेने में लड़कों से आगे रही हैं। जहां इस एज ग्रुप में लड़कों का प्रतिशत 26.3 है तो वहीं लड़कियों का प्रतिशत 26.4 है। राजस्थान महिलाओं को शिक्षा देने में सबसे आगे है। पूरे देश में 16 यूनिवर्सिटीज ऐसी हैं जो महिलाओं को शिक्षा देने में आगे हैं, इनमें से सबसे ज्यादा तीन विश्वविद्यालय राजस्थान में हैं। हाल के दिनों में लड़कीयों की भागीदारी विभिन्न क्षेत्रों में काफी बढ़ी है। 

प्रॉपर्टी की लालच में अँधा हुआ कलयुगी बेटा, अपने पिता को किया कैद, रखा भूखा-प्यासा

मध्य प्रदेश में फिर होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सिमट रही यादव परिवार में पड़ी दरारें, एक दूसरे के करीब आ रहे शिवपाल और अखिलेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -