कर्नाटक: पति की मौत का दुःख सह नहीं पाई पत्नी, बेटे को मारकर खुद दी जान
कर्नाटक: पति की मौत का दुःख सह नहीं पाई पत्नी, बेटे को मारकर खुद दी जान
Share:

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी तालुक से बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ नशे में धुत पति की जहर खाने से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पत्नी से दुःख सहा नहीं गया और उसने भी अपने दो बच्चों के साथ जान देने का फैसला कर लिया। हालाँकि उसी समय बेटी खेलने बाहर चली गई और महिला ने छोटे बेटे के साथ जान दे दी। इस तरह पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद परिवार तबाह हो गया। इस मामले की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया बेलगावी तालुक स्थित वंतामुरी गांव निवासी 25 वर्षीय होलेप्पा मारुति मस्ती (Holeppa Maruthi Masti) ने आत्महत्या कर ली और इसके बाद 22 वर्षीय पत्नी वसंती (Vasanthi) को भी कुछ नजर नहीं आया तो पहले अपने डेढ़ साल के बेटे को जान से मार डाला और फिर खुद की भी जान दे दी।

त्योहारों के समय डेंगू ने बढ़ाई चिंता, नोएडा में 38 वर्षीय युवक की मौत

इसी के साथ पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार रात को होलेप्पा नशे की हालत में अपने घर आया और पत्नी से झगड़ने लगा। इस बीच पत्नी को धमका भी रहा था कि वह जहर खा लेगा और आखिर में खा भी लिया। उसके बाद उसे तुरंंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन अगले दिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस दुःख को नहीं सह पाई वसंती ने दोनों बच्चों के साथ अपनी जान देने का भी फैसला कर लिया। बीते शुक्रवार दोहपर को वसंती अपने छोटे बेटे के साथ लापता हो गई, हालाँकि हर जगह खोजने के बाद परिजनों को उसका शव गांव से दूर एक खेत में पड़ा मिला।

अपनी ही बेटी को बाप ने दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

इस मामले की जांच में पता चला कि वसंती ने पहले बच्चे को धारदार हथियार से मार डाला और फिर पेड़ में रस्सी बांध फांसी लगा ली। पुलिस को पेड़ के पास ही बच्चे का शव मिला। खबरों के अनुसार दंपती की तीन साल की एक बच्ची भी है, जो जीवित है। अब काकती पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

'लोगों की आंख में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश', BJP पर स्वास्थ्य मंत्री का हमला

'भाजपा का मजबूत विकल्प बनने की तैयारी करें..', निकाय चुनावों के लिए मायावती ने कसी कमर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -