CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Share:

गुवाहाटी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। ऐसे में इस खास मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र ने शुभकामनाएं दी है और इसी के साथ उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने उनके लंबी उम्र और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। उनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जी दरअसल हिमंत बिस्वा सरमा ने नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की।

उज्जैन प्रेस क्लब ने किया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सम्मानित

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कहा, 'अमित शाह पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा के उदय में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।' आप देख सकते हैं हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'दशकों से न्यू इंडिया के प्रमुख वास्तुकार नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़े रहने के अलावा अमित शाह ने भाजपा के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वह गृहमंत्री के रूप में भारत की आंतरिक सुरक्षा को अलग ऊचाइयों पर ले जा रहे हैं।' दूसरी तरफ गृह मंत्री के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। जी दरअसल उन्होंने कहा कि भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम कामना करते हैं कि वह हमारे देश की लंबे समय तक सेवा करें और स्वास्थ्य रहें।

बदमाश ने व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा, अड़ीबाजी का प्रकरण दर्ज

इसके अलावा अमित शाह के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव सहित कई अन्य मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने बधाई दी।

त्योहारों के चलते कई प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई, जाँच के लिए भेजे नमूने

धन, आभूषण, नकदी से सजा माँ लक्ष्मी का दरबार, मंदिर की यह है विशेषता

प्रस्तावित सभागृह का काम दीपावली बाद होगा शुरू, 54 लाख रूपये का बजट तय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -