महिला ने पिया मसालेदार चमगादड़ का सूप, वीडियो वायरल हुआ तो मची खलबली
महिला ने पिया मसालेदार चमगादड़ का सूप, वीडियो वायरल हुआ तो मची खलबली
Share:

आजकल कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जो चौकाने वाले होते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो सुर्ख़ियों में है। यह वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है और इस वीडियो में एक महिला को चमगादड़ का सूप पीने के चलते गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला ने सूप पीते हुए वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था और उसी के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ इस महिला का नाम है और इन्होने वीडियो में खुद को टीचर बताया था। फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ को अब संरक्षित वन्यजीव शवों को रखने से जुड़े मामले में पांच साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ ही 13800 डॉलर तक जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

Video: पटरी पार कर रहा था युवक अचानक आ गई मालगाड़ी और फिर जो हुआ देखकर फट जाएंगी आँखे

आपको बता दें कि महिला ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज किन साब नुआ नुआ पर पोस्ट किया था और इस पेज पर उनके 3,92,000 फॉलोवर्स हैं। इस वीडियो में श्रीसुनाक्लुआ को एशियाई पीले चमगादड़ों के पंखों को फैलाने से पहले इसे खाने के लिए अलग करते हुए देखा जा सकता है। जी हाँ और उसने कथित तौर पर उत्तरी थाईलैंड में लाओस सीमा के पास एक बाजार में चमगादड़ खरीदे। आपको बता दें कि महिला ने मसालेदार सूप के कटोरे में उबाले गए चमगादड़ को "स्वादिष्ट" बताया। जी हाँ, वहीं उसने कथित तौर पर कहा कि, 'उसने पहली बार चमगादड़ का सेवन किया था।'

यहाँ पति सोता है घर के बाहर और बेडरूम में मेहमान के साथ संबंध बनाती है पत्नी

इसके अलावा उसने बताया कि उसके नाखूनों से चूहे की तरह गंध आ रही थी और उसकी त्वचा चिपचिपी थी। आगे उसने लोगों को बताया कि वह कोई कोरोनावायरस फैलाने की कोशिश नहीं कर रही थी, क्योंकि उसके क्षेत्र के रहने वाले और लोगों ने भी चमगादड़ खाया था। फिलहाल इस वीडियो को कई दर्शकों ने परेशान करने वाला बताया और नई बीमारियों के फैलने का जोखिम उठाने के लिए उसकी आलोचना की।

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, वीडियो देखने वालों के उड़े होश

स्कूल के बाहर 11 बच्चों की मौत! खेल रहे थे 'ओइजा बोर्ड गेम'

धूमधाम से लेस्बियन कपल ने की शादी, वेडिंग टीजर हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -