जिसने जीता बैतूल उसी की बनेगी सरकार
जिसने जीता बैतूल उसी की बनेगी सरकार
Share:

बैतूल: मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों की मतगणना जारी है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों आश्वस्त हैं कि प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी। इस बीच, बैतूल विधानसभा का एक मजेदार संयोग सामने आया है। अब तक के चुनाव परिणाम बताते हैं कि यहां जिस पार्टी का विधायक बनता है, प्रदेश में भी सत्ता उसकी को मिलती है। इस बार भी ऐसा ही होता लग रहा है। प्रदेश में कांग्रेस बहुमत की ओर है और बैतूल में कांग्रेश प्रत्याशी निलय डागा 4385 मतों से आगे चल रहे हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा- हिंदुस्तान को मिला एक नया नेता

वहीं बता दें कि प्रदेश में वर्ष 1962 में कांग्रेस के द्वारका प्रसाद मिश्र की सरकार बनी थी और उस समय बैतूल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दीपचंद गोठी विधायक चुने गए थे। वर्ष 1967 में जब संविद सरकार बनी तो यहां जीडी खंडेलवाल विधायक चुने गए थे। इसी तरह वर्ष 1972 में बैतूल के मतदाताओं ने कांग्रेस के मारोति पांसे को विधायक चुना था, तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रकाशचंद सेठी मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 1977 में जब भाजपा की सरकार बनी तो बैतूल की जनता ने भाजपा से जुड़े माधव नासेरी को विधायक चुना था। हालांकि स्व.नासेरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

मध्यप्रदेश चुनाव परिणा लाइव: जानिए, रुझानों पर क्या बोल रहे हैं नेता ?

यहां बता दें कि वर्ष 1980 के चुनाव में डॉ. अशोक साबले को विधायक चुना था और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और अर्जुनसिंह मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 1985 में भी कांग्रेस के अशोक साबले विधायक चुने गए और प्रदेश में मोतीलाल वोरा के नेतृत्व में कांग्रेस की ही सरकार काबिज हुई थी। वर्ष 1990 में भाजपा प्रत्याशी भगवत पटेल को विधायक चुना तो प्रदेश में भाजपा के सुंदरलाल पटवा मुख्यमंत्री बने थे।


खबरें और भी

राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ, मध्य प्रदेश में फंसा पेंच, तेलंगाना में केसीआर की धाक

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: इंदौर की 9 सीटों में से 5 पर भाजपा को बढ़त

विधानसभा चुनावी नतीजे- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -