जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल?
जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल?
Share:

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर क्षेत्रों में मॉनसून वाली वर्षा हो रही है। कई प्रमुख शहरों में भारी वर्षा हुई है। आज भी कुछ महानगरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मुंबई और दिल्ली में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। वहीं, निरंतर हो रही वर्षा की वजह से देश के कई शहरों में जमजमाव की स्थिति बन चुकी है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के भी हालात बन गए हैं।

मंगलवार को दिल्ली के कुछ भागों में फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिनों तक बादल छाए रहने और कभी-कभी वर्षा की भविष्यवाणी की है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम की वजह से 3 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। दो को अमृतसर और एक को लखनऊ में लैंड करवाना पड़ा। IMD ने कहा कि बुधवार रात को शहर में और अधिक बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि वर्षा से दिल्ली के निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है। प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है। आपको बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में बीते 4 माहों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। मार्च में सामान्य 17.4 मिमी के मुकाबले 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी के औसत के मुकाबले 20.1 मिमी, मई में सामान्य 30.7 मिमी के मुकाबले 111 मिमी एवं जून में 74.1 मिमी सामान्य के मुकाबले 101.7 मिमी वर्षा हुई। IMD के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें मंगलवार को मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे दोनों गलियारों पर सामान्य रूप से चल रही थीं। हालांकि, कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

दहेज में नहीं मिली 7 सीटर लग्जरी कार तो पति ने दे दिया ट्रिपल तलाक

जयपुर में विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड़, वायरल हुआ वीडियो

सीधी पेशाबकांड पर गृहमंत्री ने उठाया बड़ा कदम, आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -