'वोट के लिए नकली गांधी बनी फिर रही हैंं प्रियंका', CM मोहन यादव का हमला
'वोट के लिए नकली गांधी बनी फिर रही हैंं प्रियंका', CM मोहन यादव का हमला
Share:

गुना: लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों का प्रचार अभियान जोरों पर है। तमाम दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का कोई भी अवसर नहीं चूक रहे हैं। शनिवार को एक जनसभा में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर उनके गांधी उपनाम को लेकर जमका निशाना साधा। मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए दावा किया कि वह ‘नकली’ गांधी हैं और वोट पाने के लिए इस ‘उपनाम’ का उपयोग कर रही हैं।

शनिवार को गुना लोकसभा क्षेत्र के म्याना कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी प्रपौत्री के मंगलसूत्र नहीं पहनने को लेकर पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की आत्मा आंसू बहा रही होगी। सीएम ने गांधी उपनाम का उपयोग करने को लेकर भी नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां बेटी के विदा होते ही वहां (उसके ससुराल) का सरनेम (उपनाम) लगा देते हैं, किन्तु ये वोट के भूखे लोग वोट के चक्कर में अपना सरनेम भूल रहे हैं तथा आज भी गांधी उपनाम का उपयोग कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि प्रियंका भी गांधी हो गईं। उनका उपनाम कहां से आया? यादव ने कहा कि असली गांधी के परिवार के लोग आज न जाने कहां होंगे? ये नकली गांधी लोग गांधी के नाम पर वोट ले रहे हैं।

मोहन यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार के. के. मिश्रा ने दावा किया कि सीएम ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने दूसरे धर्म में शादी की है। उन्होंने कहा, ‘क्या यह असंवैधानिक है या फिर कोई अपराध है? यादव को इस बात पर भी आपत्ति है कि प्रियंका जी शादी के पश्चात् गांधी उपनाम क्यों लगाती हैं? मुख्यमंत्री, कृपया उनका ‘एक्स’ अकाउंट देखिये, उनके उपनाम के बाद वाड्रा भी लिखा है।’

घरों से उठाकर आदिवासी लड़कियों का सामूहिक बलात्कार कर रहे रोहिंग्या..! पीड़ित परिवारों ने NCPCR से लगाई गुहार

कमर में पिस्टल खोंसकर 'बलम जी मन पिघला दिहनी...' पर डांस गर्ल संग जमकर नाचे पुलिसकर्मी, हुए सस्पेंड

लड़की को होटल ले गया 'जुनैद खान', कुछ देर बाद फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -