जयपुर में विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड़, वायरल हुआ वीडियो
जयपुर में विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड़, वायरल हुआ वीडियो
Share:

जयपुर: सोशल मीडिया पर राजस्थान पर्यटन विभाग की 'पधारो म्हारे देश' की टैगलाइन को शर्मिंदा करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक व्यक्ति विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करता नजर आया। महिला पर्यटक को उसके बैड टच से इतनी समस्या हो रही थी कि उसने कई बार उस व्यक्ति का हाथ अपने ऊपर से हटाया। मगर बावजूद इसके वह व्यक्ति विदेशी महिला को बार-बार छू रहा था।

विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़खानी के वीडियो वायरल हुआ तो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तक भी जा पहुंचा। उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ-साथ सीएम अशोक गहलोत को टैग करते हुए वीडियो को ट्वीट के माध्यम से साझा किया। साथ ही अपराधी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस 28 सैकेंड के वीडियो में नजर आया कि एक विदेशी महिला जयपुर में अपने साथी के साथ पैदल होटल की तरफ जा रही है। तभी एक व्यक्ति उनके पीछे आया तथा महिला के गले में हाथ डालकर उसे गंदे तरीके से छूने लगा। महिला ने उसका हाथ कई बार अपने ऊपर से हटाया। मगर व्यक्ति बार-बार उसे छू रहा था।

वो अंग्रेजी में महिला से बात करने का प्रयास भी कर रहा था। इस के चलते उसने टूटी फूटी अंग्रेजी में महिला को 'I Like You So Much' भी बोला। इस पूरी हरकत को महिला के साथी पुरुष ने अपने व्लॉग में रिकॉर्ड कर लिया जो दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तक पहुंच गया। तत्पश्चात, स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से ही देश बदनाम होता है। पुलिस ने तहकीकात आरम्भ की तो पता चला कि यह वीडियो सिंधी कैंप एवं विधायकपुरी के आसपास का है। पुलिस ने जल्द ही अपराधी को ढूंढ निकाला। अपराधी की पहचान 40 वर्षीय कुलदीप सिंह सिसोदिया के रूप में हुई, जो बारां जिले के भकरावदा पुलिस थाना क्षेत्र के कवाई का रहने वाला है। अपराधी विदेशी महिला से छेड़छाड़ के बाद फरार हो गया था। उसने अपना हुलिया बदलते हुए दाढ़ी भी कटवा ली थी। मगर मंगलवार को बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब अपराधी को पुलिस जयपुर लेकर आएगी, जहां उससे पूछताछ होगी।

राजोरी में दुर्घटना का शिकार हुए लोग 4 की मौत कई घायल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यहाँ जानिए पूरा रूट

पति के साथ हनीमून पर गई दुल्हन हुई फरार, शादी के सातवें दिन ही टूटने की कगार पर आया 'पवित्र रिश्ता'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -