MP में बारिश को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
MP में बारिश को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: इस समय देशभर के कई प्रदेशों में बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। कुछ प्रदेश ऐसे भी है जहां बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में जोरदार वर्षा के पश्चात् प्रदेश में हालात अनियंत्रित हो गए हैं। गुजरात में मौसम विभाग ने 18 सितंबर को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 19 सितंबर को भी प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है जिसके चलते लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (18 सितंबर) को दिन भर बादल छाए रहने तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बात यदि तापमान की करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तराखंड, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं अन्य प्रदेशों में आज यानी 18 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में जोरदार वर्षा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। बारिश का पानी लोगों के घरों एवं दुकानों में घुसने के पश्चात लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश एवं गुजरात में भी आज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश के पश्चात् मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज मतलब 18 सितंबर को नॉर्थ यूपी में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में 21 सितंबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

पति के 5 दोस्तों ने किया महिला का बलात्कार, चौंकाने वाला है मामला

भयंकर हादसे का शिकार हुई BJP सांसद की गाड़ी, ड्राइवर और बॉडीगार्ड की गंभीर

200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -