आज इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट
आज इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत के प्रदेशों से आसमान साफ एवं मौसम शुष्क है। वहीं, हिमाचल, उत्तराखंड एवं आस-पास के प्रदेशों में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि, इस बीच दक्षिण-पश्चिम के कुछ प्रदेशों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में 15 अक्टूबर से पहले तक अच्छी वर्षा देखने को मिली मगर अब धूप खिल रही है।

IMD के अनुसार, आज, 18 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। हालांकि। दिल्ली में प्रदूषण का संकट बढ़ने लगा है। दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में है। वही यूपी की राजधानी लखनऊ में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 21 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा। 

मॉनसून की विदाई के पश्चात् पुणे सहित महाराष्ट्र के कई शहर भारी बारिश से बेहाल हैं। सड़कों पर पानी ही बारिश है। पुणे में भारी वर्षा के बीच सड़कों के किनारे लगे पेड़ उखड़ गए हैं। मौसम विभाग ने आज, 18 अक्टूबर के लिए भी वर्षा को लेकर पुणे सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ भागों एवं छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बद्रीनाथ, केदारनाथ और अयोध्या में मनेगी पीएम मोदी की दिवाली, दीपोत्सव में भी लेंगे हिस्सा

तेज रफ्तार से चलती ट्रेन से यात्री को दिया धक्का, वीडियो देखकर काँप जाएंगे आप

साउथ इंडियन डिश खाने के हैं शौकीन तो आज ही बनाए पुट्टू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -