बद्रीनाथ, केदारनाथ और अयोध्या में मनेगी पीएम मोदी की दिवाली, दीपोत्सव में भी लेंगे हिस्सा
बद्रीनाथ, केदारनाथ और अयोध्या में मनेगी पीएम मोदी की दिवाली, दीपोत्सव में भी लेंगे हिस्सा
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद से नरेंद्र मोदी अपनी हर दीपावली, देश के वीर सैनिकों के साथ मनाते रहे हैं। इस बार भी पीएम मोदी 24 अक्टूबर को जवानों के साथ रहेंगे। उससे पहले वे बद्रीनाथ, केदारनाथ और अयोध्या का दौरा करेंगे। पीएम मोदी, रूप चौदस यानि छोटी दिवाली (23 अक्टूबर 2022) पर अयोध्या जाएँगे। वे यहाँ रामलला का दर्शन और उनकी पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर निर्माण के कार्यों का जायजा लेंगे।

अयोध्या में रूप चौदस पर पीएम मोदी का कार्यक्रम शाम 4.55 बजे प्रारंभ होगा और 07.25 बजे समाप्त होगा। इस बीच पीएम मोदी, रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे और सरयूजी की घाट पर आरती करेंगे। राम की पैड़ी पर पर दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले पीएम मोदी 21 और 22 अक्टूबर को बद्रीनाथ और केदारनाथ जाएँगे। दर्शन-पूजन के साथ ही वे केदारनाथ में जारी विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुतबिक, मंदिर निर्माण पर लगभग 1800 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

यह मंदिर वर्ष 2024 के आखिर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। राम मंदिर का पूरा परिसर 70 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें से मंदिर परिसर की 50 एकड़ जमीन पर फैली हरियाली के बीच कई ऐसे वृक्ष भी नज़र आएंगे, जिनका जिक्र वाल्मीकि रामायण में मिलता है। मंदिर बनने के बाद भगवान राम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को 21 फीट ऊँची सीढ़ी चढ़नी होगी, जिसके बाद उन्हें गर्भगृह के दर्शन होंगे। राम मंदिर की नींव तैयार हो चुकी है और मंदिर की 50 नींवों के ऊपर 21 फीट के चबूतरे का पहला लेयर तैयार है। अभी 7 लेयर और लगेंगी। हर दिन यहाँ 80 से 100 पत्थरों को लगाया जा रहा है। 

बता दें कि गत वर्ष दीपावली के अवसर पर पीएम मोदी ने अयोध्या के दीपोत्सव का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि, 'अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरे विश्व ने देखा। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है। रामनगरी अयोध्या वापस अपना गौरव प्राप्त कर रही है। अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को, आस्था के केन्द्रों को उसी गौरवभाव के साथ देखा भी जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए।' 

'दुनिया में कहीं भी जज अपने भाई को जज नहीं बना देता, पर भारत में..', न्याय व्यवस्था पर भड़के कानून मंत्री

आज से इंटरपोल की 90वीं महासभा, 195 देशों के सदस्य सुनेंगे पीएम मोदी का भाषण

'माफ़ी मांगो केजरीवाल..', सिसोदिया को 'भगत सिंह' बताने पर भड़का अमर बलिदानी का परिवार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -