UP-बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ने लगा सर्दी का कहर, आज यहाँ होगी बारिश
UP-बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ने लगा सर्दी का कहर, आज यहाँ होगी बारिश
Share:

नई दिल्ली: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक, अब हर तरफ ठंड का असर देखने के लिए मिल रहा है। आपको बता दें कि उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्व भारत तक लगभग हर तरफ अब ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इसी के साथ तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिशों का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने लगी है और बीते सोमवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। वहीं उसके बाद बीते मंगलवार को भी सामान्य से दो डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया।

क्या पैसे लेकर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में जा रहे बॉलीवुड सेलेब्स ?

आपको बता दें कि बर्फीली हवाओं के चलने की वजह से यूपी-उत्तराखंड, बिहार और झारखंड समेत कुछ इलाकों में ठिठुरन का एहसास होने लगा है। अगर हम मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केवल यही नहीं बल्कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 23 नवंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जी हाँ और इस दौरान हवा करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट आ सकती है। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ डिप्रेशन अब एक गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और यह उत्तर पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट की ओर आगे बढ़ा और कुछ और कमजोर हो गया।

आपको बता दें कि आज आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केवल यही नहीं बल्कि उत्तरी तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जी दरअसल रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की छिटपुट वर्षा हो सकती है, जबकि लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ उत्तर पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में जारी रहेंगी।

PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट हुई पुलिस

सीएम योगी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्धघाटन, बोले- इस बार 10 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

'PoK वापस लेने के लिए सेना तैयार, बस आदेश करे सरकार..', इंडियन आर्मी ने भरी हुंकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -