क्या पैसे लेकर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में जा रहे बॉलीवुड सेलेब्स ?
क्या पैसे लेकर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में जा रहे बॉलीवुड सेलेब्स ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कुछ कलाकार राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते हुए नज़र आए हैं। अब इसे लेकर भाजपा ने बड़ा दावा किया है। दावे में कहा गया है कि जिन अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिस्सा लिया है, उन्हें पैसे दिए गए हैं। इस दावे के साथ एक वाट्सऐप मैसेज को साझा किया गया है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि इससे पता चलता है कि भाजपा इस यात्रा को बदनाम करने के लिए कितनी बेसब्र है।

 

बता दें कि, हाल ही में महाराष्ट्र में अभिनेता अमोल पालेकर यात्रा में शामिल हुए थे। इसके बाद टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई के साथ एक और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने यात्रा में हिस्सा लिया। भाजपा नेता नितेश राणे ने एक वाट्सऐप मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह मैनेज है। यह इस बात का सबूत है कि एक्टर्स को उनके साथ आने और चलने के लिए किस तरह भुगतान किया जाता है। सब गोलमाल है भाई! ये पप्पू कभी पास नहीं होगा।

बता दें कि, बगैर नंबर वाले मैसेज में लिखा है कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा है। तो राहुल गांधी के साथ मप्र  में 15 मिनट चलने के लिए अभिनेता चाहिए। यात्रा और रूकने का इंतज़ाम करने की जिम्मेदारी हमारी होगी। इसमें कहा गया है कि एक्टर यात्रा के मुताबिक, वक़्त चुन सकते हैं। कलाकार को यात्रा के लिए नवंबर में उपलब्ध होना चाहिए। इसमें 15 मिनट के लिए यात्रा में शामिल होने के लिए भुगतान करने की भी बात कही गई है।

भाजपा को हार का डर, इसलिए बच्ची से प्रचार करवा रहे पीएम मोदी - कन्हैया कुमार

FIFA वर्ल्ड कप के दौरान क़तर पर हमला करने की फ़िराक में है ईरान - रिपोर्ट

'तुझसे बड़ा कोई कातिल नहीं..', रेपिस्ट से मसाज कराने को लेकर केजरीवाल पर भड़की भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -