मौसम: आज इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, जानिए आपके राज्य का हाल
मौसम: आज इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, जानिए आपके राज्य का हाल
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही हीटवेव से अब राहत मिलने वाली है। जी दरअसल मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जहां पर पिछले कुछ दिनों से लू चल रही थी और ऐसे में लोगों को लू से निजात और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जी दरअसल IMD के मुताबिक, आज यूपी, राजस्थान समेत कुछ राज्यों के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसी के साथ, दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इसी के साथ मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में आज बारिश होने की उम्मीद है।

गुजरात में भी आज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आने की संभावना जताई जा रही है। आप सभी को बता दें कि अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी आज बारिश होने की उम्मीद है। इसी के साथ राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीँ चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ उत्तराखंड की बात करें तो यहां देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जयपुर में बारिश और आंधी तूफान के आसार हैं। वहीँ यूपी के लखनऊ का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके आलावा बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

पत्नी की हालत देख रो पड़ा ये मशहूर एक्टर, खुद शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी

सिद्धांत कपूर को मिली जमानत लेकिन कभी भी गिर सकती है गाज

'गाय' का मुरीद हुआ ये इस्लामी देश ! भारत से ख़रीदा 192000 किलो गोबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -