इन राज्यों में आज लुढ़क सकता है पारा, यहाँ होगी तेज बारिश
इन राज्यों में आज लुढ़क सकता है पारा, यहाँ होगी तेज बारिश
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जी दरअसल मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसी के साथ ही कुछ राज्यों में पारा भी लुढ़क सकता है। आप सभी को यह भी बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है। जी दरअसल मौसम विभाग ने बताया कि दिल्लीवालों को अभी और ठंड झेलनी पड़ेगी, हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप से थोड़ा आराम मिलेगा।

लॉन्च हुई Tata Nano से भी छोटी कार, यहां जानिए कीमत और फीचर्स

इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। इसी के साथ यूपी के कुछ जिलों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। हालांकि, दोपहर के वक्त मौसम साफ रहेगा। आपको बता दें कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा का असर देखने को मिल रहा है।

वहीँ बीते शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जी दरअसल मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शादी के दिन हुई सबसे बड़ी ट्रेजडी! टूटा दूल्हे का पैर, बारात लेकर गया तो गिरा बिजली का तार और...

अब बिजली बिल भरने पर मिलेंगे पूरे पैसे वापस, Paytm लेकर आया शानदार ऑफर

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो ने बीएमओ को दिया ज्ञापन | रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -