आज ओलिंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 1 करोड़ रुपए देंगे CM शिवराज
आज ओलिंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को 1 करोड़ रुपए देंगे CM शिवराज
Share:

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 12:30 बजे भोपाल के मिंटो हॉल में ओलिंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मानित करने वाले हैं। जी दरअसल उन्हें सम्मान निधि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि विवेक टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। आप सभी को बता दें कि टीम के ग्रुप मैचेस में उन्होंने महत्त्वपूर्ण गोल दागने के साथ ही बेहतरीन असिस्ट भी किए। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए उन्होंने 4-3 से जीत दर्ज की। आपको बता दें कि 41 साल बाद ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी से कोई मेडल मिला है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के विवेक ने अर्जेंटीना के खिलाफ गोल कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। विवेक के बारे में बात करें तो वह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म इटारसी तहसील के शिवनगर चांदौन गांव में हुआ और उनके पिता रोहित प्रसाद सागर शिक्षक हैं।

वैसे विवेक सागर साल 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियंस ट्रॉफी, यूथ ओलिंपिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स और साल 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसी के साथ ही वह एशियाड 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे।

क्राइम पेट्रोल देखकर पिता ने अपनी बेटी के साथ किया वो जो शायद ही कोई बाप करे

रक्षाबंधन के दिन सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं

तीसरी लहर की आहट, भारत में एक ही दिन में बढे इतने कोरोना केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -