रक्षाबंधन के दिन सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं
रक्षाबंधन के दिन सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं
Share:

पटना: रक्षाबंधन के दिन यानी 22 अगस्त को बिहार सरकार का परिवहन विभाग महिलाओं को एक खास सौगात देने जा रहा है। बिहार में राखी के दिन महिलाएं बिहार प्रदेश पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मतलब राखी के दिन बस में यात्रा करने के लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका सीधा फायदा महिलाओं को प्राप्त होगा।

बिहार सरकार के परिवहन विभाग की मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने कहा कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित यात्रा के लिए रक्षाबंधन पर खास सुविधा प्रदान की जाएगी। रक्षाबंधन के मौको पर मुफ्त यात्रा के लिए कई संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया है। बिहार सरकार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिहार प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। 

वही इसमें 70 बसें सीएनजी तथा 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बस सेवा पूर्ण रूप से मुफ्त रहेगी। ध्यान हो कि सिटी बसों में यात्रा के लिए महिलाओं को मंथली पास में पूर्व से ही खास छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में यात्रा के समय महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अन्य सुविधाएं प्रदान किये गए हैं। 

तीसरी लहर की आहट, भारत में एक ही दिन में बढे इतने कोरोना केस

ज्ञानवापी-काशी विश्वेश्वर केस: 'हम सर्वे नहीं कराएंगे..' हाई कोर्ट पहुंचा सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड

आर्थिंग तंगी से गुजर रहीं हैं 'इतनी शक्ति हमे देना दाता' की सिंगर, मांगी मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -