Video: जन्मदिन पर 'छैय्या छैय्या' गाने पर जमकर नाचे शाहरुख़ खान
Video: जन्मदिन पर 'छैय्या छैय्या' गाने पर जमकर नाचे शाहरुख़ खान
Share:

बीते 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मनाया। यह दिन शाहरुख़ के फैंस के लिये बेहद खास रहा। जी दरअसल बॉलीवुड बादशाह ने 57वें जन्मदिन पर अपने फैंस की हर मुराद पूरी की। सबसे पहले तो शाहरुख ने मन्नत के बाहर आकर फैंस के साथ सेल्फी ली और इसके बाद पठान का टीजर आउट कर दिया और सभी को सरप्राइज दे डाला। केवल इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान 'छैय्या छैय्या' पर डांस भी किया।

लंबे समय के बाद विवाह के बंधन में बंधे अंशुमन झा

अब इस समय शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। आपको जानकारी होगी ही कि शाहरुख खान हिंदी सिनेमा की वो हस्ती हैं, जिनके दुनियाभर में करोड़ों चाहने वाले हैं। जी हाँ और सेलेब्स हों या आम जनता लोगों के दिलों में शाहरुख की खास जगह है। वहीं बीते कल बादशाह के बर्थडे पर मुंबई में एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट को #SRKDAY नाम दिया गया और इस पर शाहरुख खान ने फैंस की डिमांड पर आइकॉनिक सॉन्ग 'छैय्या छैय्या' पर जबरदस्त डांस किया। फिलहाल किंग खान का डांस देखकर फैंस क्रेजी दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान के एक डायलॉग ने बदल दी इस मशहूर उद्योगपति की जिंदगी, खुद बताई 15 साल पुरानी कहानी

जी हाँ और इस वीडियो पर फैंस किंग खान की तारीफ करते नहीं थके। वैसे इवेंट के दौरान डांस करने के अलावा शाहरुख खान ने अपनी फिटनेस पर भी ढेर सारी बात की। जी दरअसल किंग खान ने कहा लॉकडाउन में वो दो घंटे जिम में बिताते थे। एक्सरसाइज के लिये उन्होंने सलमान खान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से टिप्स भी लिये। अब अगर बात करें शाहरुख खान के काम के बारे में तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। जी हाँ और फैंस ने टीजर को बहुत प्यार दिया है।

दो साल तक की सीक्रेट डेटिंग और अब ब्यूटी क्वीन्स ने एक-दूजे से रचाई शादी

शाहरुख़ से भी खुद को बड़ा स्टार बताने पर ट्रोल हुए KRK

मोरबी हादसे पर प्रियंका ने जताया दुःख, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -