मोरबी हादसे पर प्रियंका ने जताया दुःख, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
मोरबी हादसे पर प्रियंका ने जताया दुःख, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडिया वापस आ चुकी है। कोरोना महामारी के कारण से 3 वर्ष के उपरांत अपने देश लौटीं प्रियंका सुर्खियाें में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को पल-पल की सूचना भी दे रही है। हालांकि, अभिनेत्री की जिस पोस्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह थी गुजरात में हुए हादसे से जुड़ी पोस्ट। प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शोक भी व्यक्त कर दिया है।

प्रियंका ने संवेदना व्यक्त कीं: अभिनेत्री ने लिखा, "बहुत भयावह घटना...गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना। इस घटना की वजह से जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। जिन लोगों का आज निधन हुआ उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं"। खबरों का कहना है कि बीते रविवार शाम यानी 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से कई लोगों की इस दर्दनाक हादसे में जान चली गई।

तीन साल बाद स्वदेश लौटी हैं प्रियंका: बता दें, प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल वर्क की वजह से 3 वर्ष के उपरांत इंडिया वापस लौटी हैं। इससे पहले एक्ट्रेस वर्ष  2019 में मुंबई आई थीं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में आखिरी बार मूवी 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। वहीं अब जल्द ही उन्हें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में देखा जाने वाला है।

भारत आते ही 'SUN SET' का लुत्फ़ उठाते हुए दिखाई दी प्रियंका

हॉलीवुड जगत में जारी है मौत का सिलसिला, अब एक और अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

आखिर किस वजह से साउथ में रिलीज नहीं की जाएगी अवतार-2

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -