फैंस को आई जेठालाल और दयाबेन की याद, वायरल हुआ ये डांस VIDEO
फैंस को आई जेठालाल और दयाबेन की याद, वायरल हुआ ये डांस VIDEO
Share:

टेलीविज़न जगत के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कौन देखना पसंद नहीं करता? इस शो की बेहतरीन फैन फॉलोइंग है। वर्ष 2008 में इस शो का आरम्भ हुआ था तथा आज भी यह ऑडियंस के बीच लोकप्रिय है। TRP चार्ट्स में भी इस शो ने अपना स्थान बनाया हुआ है। इस शो की प्रत्येक भूमिका की अपनी फैनबेस है। इस शो की जब भी बात होती है तो इसकी दो भूमिकाओं की बहुत याद आती है। जेठालाल और दयाबेन। 

वही प्रशंसक दयाबेन एवं जेठालाल की जोड़ी को स्क्रीन पर देखना बहुत मिस कर रहे हैं। इस के चलते शो का दोनों का एक थ्रोबैक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दोनों ही डांस सीक्वेंस की तैयारी में जुटे नजर आ रहे हैं। दिशा एवं दिलीप दोनों ही 'एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे' गानें पर रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। इनकी क्यूट परफॉर्मेंस को देख प्रशंसक इन्हें स्क्रीन पर एक साथ देखना बहुत मिस कर रहे हैं। 

बता दे कि भारत में जेठा एवं दया की जोड़ी को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री के लाखों-करोड़ों प्रशंसक दीवाने हैं। एक वक़्त तक शो में इनकी जोड़ी ने समा बांधा हुआ था, मगर दयाबेन ने प्रेग्नेंसी की वजह से शो को अलविदा कह दिया। तबसे वह शो से नदारद दिखाई देती हैं। दयाबेन और जेठालाल की मजेदार कहानी ही थी, जिसकी वजह से ऑडियंस ने इस शो के बीच पहचान बनाई थी। उन्होंने शो को देखना आरम्भ किया था। वही अब इस वायरल हुए वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे है।

दिव्यांका त्रिपाठी के नए गानें 'बाबुल दा वेहदा' का टीजर हुआ रिलीज, देखकर भर आएंगी आँखे

इस शख्स से होने वाली थी शिल्पा शिंदे की शादी, छप गए थे कार्ड, फिर अचानक टूट गया रिश्ता

सोशल मीडिया पर छाया पलक तिवारी का जिम लुक, VIDEO ने लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -