दिव्यांका त्रिपाठी के नए गानें 'बाबुल दा वेहदा' का टीजर हुआ रिलीज, देखकर भर आएंगी आँखे
दिव्यांका त्रिपाठी के नए गानें 'बाबुल दा वेहदा' का टीजर हुआ रिलीज, देखकर भर आएंगी आँखे
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री को बहुत समय से स्क्रीन पर मिस कर रहे प्रशंसक अब उन्हें जल्द देख पाएंगे। दिव्यांका ने म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया है। दिव्यांका के नए सांग का टीजर आउट हो गया है। पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका इस विदाई गानें में इंप्रेसिव लग रही हैं।

वही इस गाने का नाम है बाबुल दा वेहदा। इस बेहतरीन गाने को असीस कौर ने गाया है। म्यूजिक कंपोज किया है मीट ब्रदर्स ने। सांग की पहली झलक बहुत स्पेशल है। पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका स्टनिंग लग रही हैं। विदाई पर फिल्माए गए इस सांग में दिव्यांका ने अपने इमोशंस को बेहतरीन तरीके से दिखाया है। इस पूरे सांग को आप 5 जनवरी को देख पाएंगे। तब तक के लिए दिव्यांका के इस नए सांग का टीजर देख आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

वही टीजर में दिव्यांका त्रिपाठी को दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता है। वो शादी के पश्चात् बाबुल का घर छोड़कर जा रही हैं। घर से बाहर कदम रखते समय दिव्यांका को अपने उस घर में गुजारे पुराने दिन याद आ रहे हैं। अपनी छोटी बहन तथा पिता संग गुजारे दिनों को याद कर दिव्यांका इमोशनल हो रही हैं। ये सांग विदाई के वक़्त किसी भी दुल्हन के मन में आए भावुक सैलाब को सटीक तरीके से दिखाता है। सांग भावुक करता है। असीस कौर की आवाज तथा दिव्यांका के अभिनय ने इस सांग को स्पेशल बना दिया है।

इस शख्स से होने वाली थी शिल्पा शिंदे की शादी, छप गए थे कार्ड, फिर अचानक टूट गया रिश्ता

सोशल मीडिया पर छाया पलक तिवारी का जिम लुक, VIDEO ने लगाई आग

स्कूलों में बच्चों को लगाई जा रही Expired कोरोना वैक्सीन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -