सोशल मीडिया पर छाया पलक तिवारी का जिम लुक, VIDEO ने लगाई आग
सोशल मीडिया पर छाया पलक तिवारी का जिम लुक, VIDEO ने लगाई आग
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है। कभी वो अपने गाने के कारण सुर्खियों बटोर लेती है तो कभी अपने ऑउटफिट के कारण चर्चाओं में आ जाती है। मगर इस बार जब पलक जिम के बाहर स्पॉट हुईं तो उनका अवतार देख फोटोग्राफर्स निरंतर उनकी फोटोज क्लिक करने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार पलक बोल्ड जिम लुक में स्पॉट हुईं।

सोशल मीडिया पर पलक का जिम का बोल्ड लुक वायरल हो रहा है। वीडियो में पलक स्पोर्ट्स ब्रा के साथ स्किन कलर की जैगिंग्स पहनी हुई हैं। इसके जैगिंग्स इतनी अधिक टाइट है कि पलक ने अपने ब्लैक कलर की शर्ट को अपनी कमर पर बांध रखा है। वीडियो में पलक फोटोग्राफर्स से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। कैमरामैन पलक को रुककर पोज देने के लिए बोल रहे थे तभी पलक बोलती हैं कितनी गंदी लग रही हूं। जवाब में फोटोग्राफर्स बोलते हैं- नहीं आप अच्छी लग रही हैं। तत्पश्चात, एक फोटोग्राफर पलक से बोलता है कि आपने बिग बॉस में आग लगा दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

वही इससे पहले पलक की लहंगे वाली फोटोज प्रशंसकों को बहुत पसंद आई थी। इस फोटो को पलक तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। फोटो में पलक ने हल्के ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही डीपनेक ब्लाउज पहना था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए अभिनेत्री ने हाथ में चूड़ियां एवं कान में इयरिंग्स के साथ लाइट मेकअप तथा बाल खुले किए हुए थे। सामने आई फोटोज में पलक बहुत सुन्दर लग रही थीं।

कोरोना की चपेट में आया इस मशहूर अभिनेता का 11 महीने का बेटा

सामने आया नागिन 6 का पहला टीजर, दिखी महामारी की झलक

रामानंद सागर की परपोती ने पार की हदें, पहने ऐसे कपड़े कि यूजर्स बोले- ठंड नहीं लगती क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -