बिहार शेल्टर होम कांड: श्मशनघाट से बरामद हुए कंकाल
बिहार शेल्टर होम कांड: श्मशनघाट से बरामद हुए कंकाल
Share:

मुजफ्फरपुर: देश के बिहार में हुए शेल्टर होम कांड में नए नए खुलाले होते जा रहे हैं, हाल में ही पुलिस के हाथ एक ओर सुराग लगा है, जिसमें श्मशानघाट से कंकाल बरामद हुए हैं। यहां हम आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित शेल्टर होम में कुछ दिनों पहले एक बच्ची ने आरोप लगाया था कि वहां के कर्मचारियों द्वारा एक अन्य लड़की की हत्या करके उसे दफना दिया था, जानकारी के अनुसार शेल्टर होम में मुख्य आरोपी बने ब्रजेश ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: पूर्व मंत्री के पति के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी

दरअसल शेल्टर होम कांड में मुख्य आरोपी बनाए गए ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में ब्रजेश के ड्राइवर को हिरासत में लिया था जिससे पूछताछ करने पर उसने श्मशानघाट के बारे में बताया था। वहीं पुलिस द्वारा श्मशानघाट में खुदाई कराने पर वहां से कई कंकाल बरामद हुए हैं, जिसके बाद ब्रजेश की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं और अब सीबीआई पुलिस ने भी ब्रजेश का रिमांड बढ़ा दिया है। 

अब भोपाल के मूक बधिर बच्चे हुए यौन शोषण का शिकार, तीन की मौत!!

जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित किया जाता है, वहीं पुलिस ने इस मामले में विजय जो ब्रजेश के साथ ही रहता है उससे पूछताछ की थी, जिसके बाद उसने ब्रजेश का नाम बताया था। यहां हम आपको बता दें कि मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा राज्य सरकार को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसके अनुसार मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में लड़कियों का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया था। इसके अलावा जानकारी के अनुसार शेल्टर होम में करीब 34 बच्चियों के साथ रेप की घटना हुई थी और उस समय ब्रजेश ही वहां का संचा​लक था। वहीं हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं।   


 खबरें और भी

इस मशहूर एक्टर से मिलने के लिए आश्रय गृह से भागे दो छोटे-छोटे बच्चे

टाइगर श्रॉफ की दीवानगी में दो बच्चे कर गए ऐसा काम

अनाथालय में चौकीदार ने किया मूक-बधिर महिला का रेप, गर्भपात करवाकर जलाया भ्रूण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -