टेलीविज़न के चर्चित कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में दिखाई दे रहे हैं। हमेशा रोमांटिक समय गुजारते नजर आने वाली इस जोड़ी की असलियत अब सामने आने लगी है। घर में विक्की को अक्सर अपनी पत्नी अंकिता के साथ खराब व्यवहार और लड़ाई करते देखा जाता है। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अंकिता को चांटा मारने का प्रयास कर रहे हैं।
वीडियो में अंकिता को बेड पर देखा जा सकता है। विक्की उनके बगल में बैठे हैं। वो अचानक ने उनकी ओर अपना हाथ झटकते है। इससे अंकिता डर जाती हैं। तत्पश्चात, वो कंबल झटक कर बेड से हट जाते हैं तथा अंकिता उन्हें हैरानी में देखती रह जाती हैं। कमरे में अभिषेक होते हैं, जो चिल्लाने लगते हैं कि विक्की ने अंकिता को मारा। ऐसे में विक्की चिल्ला-चिल्लाकर अभिषेक से लड़ने लगते हैं। अभिषेक भी उनकी बातों का जवाब देते हैं। वहीं अंकिता शॉक में दोनों को देखती रह जाती हैं। उनके चेहरे पर दुख साफ है।
During arguments, Vicky Bhaiya aggressively tried to get out of the blanket and looked like he was trying to hit his wife Ankita Lokhande on national television ????????????pic.twitter.com/9s7roCZy8A
— #BiggBoss_Tak???? (@BiggBoss_Tak) December 22, 2023
बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद से विक्की जैन ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। वो पत्नी अंकिता से अक्सर कटे-कटे रहते हैं। उन्हें कई बातें भी वो सुना चुके हैं तथा बेइज्जती भी कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते का सच शो में आने पर बाहर आ गया है। दोनों के बीच बिग बॉस में तकरीबन रोज लड़ाई देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि दोनों तलाक ले सकते हैं। विक्की जैन को पत्नी अंकिता के अतिरिक्त घर की बाकी सभी लड़कियों के साथ अच्छा बर्ताव करते देखा जाता है। उन्हें आएशा खान के क्लोज आते देखा गया था। विक्की, आयशा की आंखों में आंखें डाले नजर आए थे। ऐसे में लोगों का कहना था कि विक्की जैन अच्छे पति और इंसान नहीं हैं। कुछ लोगों ने विक्की और अंकिता के नए वीडियो पर कमेंट कर कहा है कि 'ऐसा पति किसी को ना मिले।'
'पर्सनल लाइफ से मत खेलो बिग बॉस', शो पर भड़का ये एक्स कंटेस्टेंट
बिग बॉस के घर में फिर मची 'गंदगी'! एक दूसरे पर कीचड़ उछालते नजर आए ये कंटेस्टेंट्स