पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, अनोखे अंदाज में देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, अनोखे अंदाज में देते थे वारदात को अंजाम
Share:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो घटना को अंजाम देने के लिए ओडिशा से नागपुर आते थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से 951 ग्राम सोना सहित 38 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मिलकर नागपुर शहर में चोरी की 16 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, नागुपर शहर के जरीपटका, प्रतापनगर एवं बेलतरोड़ी समेत कई दूसरे क्षेत्रों में चोरी की घटना बीते कुछ दिनों से बहुत बढ़ गईं थीं। पुलिस बढ़ती घटनाओं से परेशान थी कि अचानक उन्हें मुखबिर से एक तहरीर प्राप्त हुई। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि शहर के त्रिमूर्ती नगर क्षेत्र में देर रात एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर सड़क पर जा रहा है। तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बैग लेकर जा रहे लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ आरम्भ की। 

शख्स ने कहा कि वह अपने साथी के साथ चोरी करने ओडिशा से नागपुर आता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह वापस ओडिशा चला जाता है। बता दें कि इन दोनों शहरों के बीच लगभग 840 किलोमीटर का फासला है। मतलब नागपुर में चोरी करने और फिर वापस भुवनेश्वर लौटने के चलते दोनों 1680 किलोमीटर का सफर करते थे। पुलिस ने एक अपराधी की निशानदेही पर उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों के नाम प्रशांत कुमार और श्रीकांत शेट्टी हैं। दोनों अपराधी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। डीसीपी लोहित मतानी के अनुसार प्रशांत कुमार कुख्यात अपराधी है तथा दूसरे प्रदेशों में भी चोरी कर चुका है। इससे पहले 20 मई को नागपुर पुलिस ने प्रेमिका पर पैसे लुटाने वाले चोर को गिरफ्तार किया था। नागपुर की सीताबर्डी पुलिस ने अपराधी ऋषभ उर्फ लालू श्याम को गिरफ्तार किया था। उसकी आयु 28 साल थी। वह नागपुर का ही रहने वाला था। ऋषभ ने पुलिस को बताया था कि वह चोरी के वाहनों को गिरवी रखता था तथा बताता था कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। उसे पैसों की सख्त आवश्यकता है। पैसे प्राप्त होते ही वह उन पैसे को अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटाता था तथा अय्याशी करता था। 

गोंडा में भाजपा की महिला सभासद के घर पर पत्थरबाज़ी, CCTV में कैद 5 उपद्रवी गिरफ्तार

मोबाइल एप के जरिए चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मौहम्मद रजाउल्ला सहित 2 गिरफ्तार

इस युट्यूबर पर लगा धोखाधड़ी का इल्जाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -