धार्मिक यात्रा के बहाने वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन, राजस्थान में बढ़ी भाजपा की टेंशन
धार्मिक यात्रा के बहाने वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन, राजस्थान में बढ़ी भाजपा की टेंशन
Share:

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में रस्साकशी शांत हुई, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घमासान मचने वाला है. अपनी नई सियासी पारी खेलने के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जयपुर पहुंच गई हैं. अब भाजपा से अलग होकर वसुंधरा राजे चार दिनों की धार्मिक राजनीतिक यात्रा पर जा रही हैं. वसुंधरा गुट इसे बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप देने में जुटा हुआ है.

वसंधुरा राजे पांच​ जिलों के लिए अपनी धार्मिक यात्रा का बिगुल फूंकने के लिए जयपुर पहुंच चुकी हैं. उनके जारी हुए आधिकारिक धार्मिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह 23 नवम्बर को सांवरिया सेठ के दर्शन करेंगी. यात्रा का आगाज़ चित्तौड़गढ़ से होगा. इसके बाद 26 नवंबर को अजमेर ज़िले में ब्रह्माजी के दर्शन कर वसुंधरा इसका समापन करेंगी. अपनी यात्रा के दौरान पूर्व सीएम बांसवाड़ा ज़िले में त्रिपुरा सुंदरी, उदयपुर में एकलिंगनाथ जी और राजसमंद में श्रीनाथ जी मंदिर में भी दर्शन करेंगी.

बता दें कि वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव 2013 और 2018 में भी अपनी चुनावी यात्रा निकाली थी. राजस्थान भाजपा के इतिहास में पहली बार कोई नेता, पार्टी से अलग होकर अपनी यात्रा निकाल रहा है, लेकिन पार्टी के तमाम बड़े नेता खामोश हैं. वसुंधरा राजे के कैबिनेट में शामिल रहे मंत्री यूनुस ख़ान, राजपाल सिंह, कालीचरण सर्राफ़ और भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे अशोक परनामी जैसे लोग यात्रा की कमान संभाल रहे हैं. 

क्या कृषि कानून की तरह CAA-NRC भी वापस होना चाहिए ? जानिए क्या बोले राकेश टिकैत

आज से केजरीवाल का दो दिवसीय पंजाब दौरा, कर सकते हैं कई लोकलुभावन ऐलान

त्रिपुरा में गिरफ्तार हुई TMC नेता सयानी घोष, दिल्ली में धरना देंगे पार्टी सांसद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -