पैगम्बर विवाद: यूपी पुलिस ने 229 उपद्रवियों को पकड़ा, जुमे की नमाज़ के बाद भड़की थी हिंसा
पैगम्बर विवाद: यूपी पुलिस ने 229 उपद्रवियों को पकड़ा, जुमे की नमाज़ के बाद भड़की थी हिंसा
Share:

लखनऊ: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी भड़क उठी थी। हिंसक प्रदर्शन के इस मामले में यूपी पुलिस अब कार्रवाई में जुट गई है। यूपी पुलिस ने विभिन्न शहरों में हुई हिंसा के मामले में अब तक 229 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। सबसे अधिक 70 गिरफ्तारियां प्रयागराज से की गई हैं। 

वहीं, यूपी पुलिस ने सहारनपुर से 48, हाथरस से 50, मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से 8, अंबेडकरनगर से 28 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। शुक्रवार के दिन भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 5000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। प्रयागराज में एक दिन पहले भड़की हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हिंसा प्रभावित खुल्दाबाद और करेली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं।

प्रयागराज के खुल्दाबाद और करेली थाने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस की टीमें उपद्रवियों की शिनाख्त कर धरपकड़ में लगी हुईं हैं। पुलिस प्रशासन ने हालात पूरी तरह काबू में और शांतिपूर्ण होने का दावा किया है। आपको बता दें कि शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज़ के बाद भड़की हिंसा में प्रयागराज काफी प्रभावित रहा था।

जानवरों के लिए लॉन्च हुई पहली 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन, जानिए कैसे काम करती है Anocovax

'अशोक चक्र की जगह इस्लामिक कलमा..', पैगम्बर विवाद से आहत मुस्लिम भीड़ ने कर डाला तिरंगे का अपमान

अल-क़ायदा की 'आत्मघाती हमले' की धमकी के बाद देशभर में हाई अलर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -