'अशोक चक्र की जगह इस्लामिक कलमा..', पैगम्बर विवाद से आहत मुस्लिम भीड़ ने कर डाला तिरंगे का अपमान
'अशोक चक्र की जगह इस्लामिक कलमा..', पैगम्बर विवाद से आहत मुस्लिम भीड़ ने कर डाला तिरंगे का अपमान
Share:

हैदराबाद: भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ पूरे देश में शुक्रवार (10 जून, 2022) को जुमे की नमाज़ के बाद हिंसक प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में तेलंगाना में कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने देश की आन, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ छेड़छाड़ कर दी। सूबे में दंगाइयों ने तिरंगे के बीच में अशोक चक्र को हटाकर उसकी जगह पर इस्लामिक कलमा लिख दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, उक्त घटना महबूबनगर में मस्जिद-ए-रहमत मस्जिद के बाहर हुई, जहाँ सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम लोग, पैगंबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणियों के विरोध में जमा हुए थे। भीड़ ने नूपुर शर्मा और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया। हालाँकि, इस दौरान इस्लामिक कट्टरपंथियों ने भारतीय तिरंगे से छेड़छाड़ कर अशोक चक्र को हटाकर उसके स्थान पर इस्लामिक कलमा लिखकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।

बता दें कि जब इस्लाम धर्म अपनाया जाता है, तो कलमा पढ़वाया जाता है। ये एक ऐलान, या विश्वास का बयान है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘शब्द’। शाहदाह या कलमा पढ़ना ‘शपथ / गवाही’ मुस्लिमों के लिए इस्लाम के पाँच स्तंभों में सबसे अहम है। 

अल-क़ायदा की 'आत्मघाती हमले' की धमकी के बाद देशभर में हाई अलर्ट

जापान ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए निर्देश ज़ारी किये

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा जल संकट, 2 कुँए के भरोसे 1500 आबादी वाला गांव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -