भारत के 'वोटर' बन चुके हैं रोहिंग्या.., अब वे चुनेंगे सरकार और 2047 तक हिंदुस्तान बनेगा 'मुस्लिम राष्ट्र' !
भारत के 'वोटर' बन चुके हैं रोहिंग्या.., अब वे चुनेंगे सरकार और 2047 तक हिंदुस्तान बनेगा 'मुस्लिम राष्ट्र' !
Share:

लखनऊ : बिहार की पटना पुलिस के बाद अब उत्तर प्रदेश ATS की लखनऊ इकाई ने घुसपैठियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ATS जाँच में रोहिंग्या मुस्लिमों का फर्जी वोटर आईडी बनवाने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहिंग्या मुस्लिमों ने फर्जी दस्तवेज़ों के आधार पर मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इससे ये रोहिंग्या भारत के वोटर बन गए हैं और इससे तुष्टिकरण की राजनीती करने वाली पार्टियों को भी बल मिल गया है। बताया जा रहा है कि, वही सियासी दल रोहिंग्याओं को देश से बाहर निकालने के पक्ष में नहीं हैं, जिन्हे इनके फर्जी वोट मिल रहे हैं। 

वहीं, फर्जी दस्तावेज़ होने से इन्हे पहचानना बेहद मुश्किल हो गया है। इसका खुलासा लगभग एक साल पहले पकड़े गए रोहिंग्या से पूछताछ के दौरान हुआ है। लखनऊ ATS ने इन घुसपैठियों के कब्जे से भारत का फर्जी मतदाता परिचय पत्र बरामद किया था। इसके बाद अब पूरे राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या की खोजबीन की जा रही है। उनका रिकॉर्ड निकाला जा रहा है, ताकि इन घुसपैठियों और उनके मददगारों को चिन्हित किया जा सके। गौरतलब है कि जून 2021 में रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत लाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड नूर आलम को यूपी ATS ने साथी सहित गाजियाबाद के डासना से अरेस्ट किया था। नूर आलम फर्जी कागज़ातों पर रोहिंग्याओं को भारत लाता था। ATS ने आरोपितों के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और 70 हजार रुपए जब्त किए थे।

बता दें कि नूर आलम से पहले 6 जनवरी 2021 को ATS ने उसके साले अजीजुल्लाह को गिरफ्तार किया था। अजीज फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले 20 वर्षों से भारत में रह रहा था और वोट भी डाल रहा था। वहीं 28 फरवरी 2021 को मोहम्मद फारूक और हसन को अलीगढ़ से अरेस्ट करने के बाद फारूक के भाई को 1 मार्च को उन्नाव से दबोचा गया था। शाहिद को फर्जी भारतीय कागज़ातों और 5 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन घुसपैठियों को कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का संरक्षण प्राप्त है।

भारत को 2047 तक मुस्लिम राष्ट्र बनाने का प्लान:-

बता दें कि, बिहार के फुलवारी शरीफ से कुछ समय पहले ही PFI के एक टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था, इस दौरान कुछ बेहद विवादित दस्तावेज भी मिले थे। दरअसल, PFI ने भारत को 2047 तक पूरे भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बना रखा है। यह पूरा प्लान 4 स्टेप में है। जिसके पहले चरण में भारतीय मुस्लिमों को इकठ्ठा कर, उन्हें हर तरह केहथियार चलाने की ट्रेनिंग देना। दूसरे चरण में SC/ST और OBC समुदाय को बाकी हिन्दुओं के प्रति भड़काकर हिन्दुओं में फूट डालना, तीसरे चरण में सेलेक्टिव हिंसा कर बहुसंख्यकों (हिन्दुओं) को आतंकित करना और चौथे चरण में अपनी सरकार बनाकर भारत को इस्लामी राष्ट्र घोषित करना शामिल है। अपने इस प्लान के लिए PFI, मुस्लिम समुदाय में जहर भरने का काम कर रहा है और साथ ही रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और अन्य मुस्लिम घुसपैठियों को भारत में बसाने में मदद भी कर रहा है। 

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 'मदद' की 10वीं खेप, कोरोना वैक्सीन और जीवन रक्षक दवाएं शामिल

याददाश्त जा चुकी, फिर भी स्वास्थ्य मंत्री बने रहेंगे सत्येंद्र जैन.., दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

जब सही थी, तो क्यों वापस ली नई शराब नीति ? सिसोदिया बोले- मैं महाराणा का वंशज हूँ..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -