यूपी: भरी कोर्ट में चली गोली, जज साहब को लगी, मचा हड़कंप
यूपी: भरी कोर्ट में चली गोली, जज साहब को लगी, मचा हड़कंप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के ADJ कोर्ट नंबर 6 में शुक्रवार शाम गोली चलने से जज जख्मी हो गए। गोली उनके जांघ में लगी है, सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी जज को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल ली है। अभी, जज साहब स्वस्थ बताए जा रहे है। 

दरअसल, मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार (20 जनवरी) की शाम भगदड़ मच गई, जब कोर्ट रूम के भीतर गोली चलने की आवाज आई। यह घटना अपर जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार शाम को हुई। बताते हैं कि जज तलेवर सिंह कोर्ट रूम में बैठने के लिए आ रहे थे और गाउन पहनते वक़्त कमर में रखी हुई, उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर नीचे गिर गई। रिवाल्वर के नीचे गिरने से चली गोली से जज तलेवर सिंह जख्मी हो गए। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने जज साहब को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी, फिलहाल जज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने ADM शिव प्रताप शुक्ला और ASP सिटी की टीम बनाई है। टीम न्यायपालिका के साथ मिलकर छानबीन करेगी। और घटना के कारणों जांच करेगी। ASP सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि ADJ तलेवर सिंह के गोली से जख्मी होने की जानकारी मिली। जज के मुताबिक, गाउन पहनते वक़्त चैंबर में लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से गोली लगी थी। इसमें न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच की जाएगी। जज तलेवर सिंह बुलंदरशहर के निवासी हैं और 6 जुलाई 2022 को मिर्जापुर जिले में आए है। कचहरी परिसर में स्थित कोर्ट नंबर 6 में बैठते हैं। उनके पास पॉक्सो एक्ट का अतिरिक्त प्रभार भी है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर

खेल मंत्री के आश्वासन पर पहलवानों का धरना ख़त्म, आरोपों की जांच होने तक WFI से अलग रहेंगे बृजभूषण

पत्नी के मायके जाने से इतना नाराज़ हुआ पति, कि काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -