43 साल की इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन लगाई आग, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
43 साल की इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन लगाई आग, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
Share:

टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर ख़बरों में बनी रहती है तथा अब हसीना अपने बिकिनी लुक्स को लेकर फिर से छाई हुई हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्वशी ढोलकिया ने बिकिनी में फोटोज शेयर कर हंगामा सा मचा दिया है। 43 की आयु में उर्वशी का यूं पानी में आग लगाना लोगों को घायल कर रहा है। 

नीली बिकिनी में उर्वशी ढोलकिया पूल में जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक के बाद एक उर्वशी ने कई फोटोज शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर छा गई हैं। वहीं प्रशंसक भी उर्वशी का ये अंदाज देख बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मगर इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही उर्वशी ने वूमनहुड को लेकर स्ट्रॉन्ग मैसेज भी दिया है। उर्वशी ने बिकिनी में फोटोज साझा करते हुए लिखा कि ना जाने कितने समय से हमेशा महिलाओं को ही जज किया जाता रहा है। उन्हें क्या पहनना चाहिए, कैसा लगना चाहिए, कैसे पेश आना चाहिए। मगर मैंने हर बार सोसायटी के इस दबाव को नकारा। महिलाओं को अधिकार है मन मुताबिक कपड़े पहनने, कुछ भी करने का। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

आगे उर्वशी ने लिखा - हमारा शरीर हर रोज बदल रहा है मगर हमें साइज और शेप को लेकर जज करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि एक महिला ही है जहां से जीवन उत्पन्न होता है। इस मैसेज को साझा कर उर्वशी ने महिलाओं को जागरुक करने का भरपूर प्रयास किया है तथा इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा भी हो रही है। 

VIDEO! आपने नहीं देखा होगा टीवी की 'गोपी बहू' का ये अंदाज, देखकर उड़ जाएंगे होश

हादसे का शिकार हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, घबराए फैंस

बंद होने जा रहा है ये मशहूर सीरियल, नाम जानकर लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -