किसे दिया जाए विकास दुबे को पकड़ने का इनाम ? UP पुलिस ने MP पुलिस ने मांगा जवाब
किसे दिया जाए विकास दुबे को पकड़ने का इनाम ? UP पुलिस ने MP पुलिस ने मांगा जवाब
Share:

भोपाल: उत्तर प्रदेश पुलिस ने MP पुलिस विभाग को विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर एक पत्र लिखा है। इस पत्र में पूछा गया है कि गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने वाले व्यक्ति को दिए जाने वाला पांच लाख का ईनाम किसे देना है। इस ईनाम का ऐलान यूपी पुलिस ने दुबे के संबंध में जानकारी देने वाले के लिए घोषित किया था। बता दें कि 10 जुलाई को हुए पुलिस एनकाउंटर में दुबे मारा गया था।

विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से अरेस्ट किया गया था। इसलिए यूपी पुलिस जानना चाहती है कि ईनाम की राशि किस व्यक्ति को दी जानी चाहिए। उज्जैन के SP मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा है कि, ‘हमें कानपुर SSP का एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने विकास दुबे को लेकर घोषित किए ईनाम की राशि के बारे में जानकारी देते हुए पुछा है कि उज्जैन में विकास दुबे को हिरासत में लेने के पीछे किस पुलिसकर्मी की भूमिका थी।’

उन्होंने कहा कि, ‘मैंने अतिरिक्त SP अमरेन्द्र सिंह, रूपेश द्विवेदी और आकाश भूरिया को लेकर एक टीम गठित की  है, जो पूरे मामले का अध्ययन करेंगे और मुझे ईनाम को लेकर रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर मैं कानपुर SSP के पास एक प्रस्ताव भेजूंगा।’ आपको बता दें कि दुबे 60 अधिक अपराध में वांछित था जिसमें हत्या, हत्या की कोशिश और अन्य जघन्य अपराध शामिल थे।

HCL Tech के चेयरमैन पद से हटे शिव नाडर, बेटी रौशनी को मिली कंपनी की कमान

सोने-चांदी के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या हैं आज के भाव

अब प्लेन में भी जरूरी 'दो गज' की दूरी, Indigo ने पेश किया ख़ास ऑफर`

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -