CM योगी को धमकी देने वाले लड़के के परिवार वाले बोले- 'बचकानी हरकत के लिए उसे अपराधी मत मानो'
CM योगी को धमकी देने वाले लड़के के परिवार वाले बोले- 'बचकानी हरकत के लिए उसे अपराधी मत मानो'
Share:

बीते दिनों ही उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने करीब एक हफ्ते पहले आगरा से एक 15 साल के लड़के को गिरफ्तार किया था। अब नाबालिग के घर वाले अपने बेटे की रिहाई के लिए इंतज़ार में हैं। हाल ही में परिवार ने कहा कि, उनके बच्चे ने बचकाना हरकत की है, इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

इस मामले में लड़के की दादी का कहना है, 'मेरा पोता एक साधारण लड़का है, इस वजह से उसकी बचकानी हरकत के लिए उसे अपराधी नहीं माना जाना चाहिए। जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया था, मैं घर पर नहीं थीं।' इस समय लड़के का पूरा परिवार बेटे की रिहाई के लिए कोशिश में लगा हुआ है। लड़के की रिहाई की कोशिश के उसके पिता लखनऊ गए हैं। इस बारे में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि, 'नाबालिग लड़के ने राज्य के डायल 112 हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सऐप द्वारा सीएम योगी को मारने की धमकी भेजी थी।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'पुलिस ने अपने साइबर सेल के जरिए मोबाइल नंबर का पता लगाया और लड़के को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड़का आगरा जिले के एक गांव का रहने वाला लड़का है।' इस मामले में दो पुलिसकर्मी बीते रविवार को आगरा के गांव में लड़के घर पहुंचे, उसके बाद उसे लखनऊ ले जाया गया। वहां उसे जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया गया। उसके बाद उसे शहर के एक जुवेनाइल होम में भेज दिया गया। वहीं आरोपी लड़का एक स्कूल टीचर का बेटा है।

किसानों का प्रदर्शन देख बोले पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा- 'ये गुंडे हैं...'

BB14: निक्की तंबोली को नेहा कक्कड़ ने कहा भाभी, तो क्या टोनी से होगी शादी?

सिद्धार्थ शुक्ला की फैन ने की सारी हदें पार, अभिनेता के बर्थडे पर दिया ये गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -