किसानों का प्रदर्शन देख बोले पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा- 'ये गुंडे हैं...'
किसानों का प्रदर्शन देख बोले पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा- 'ये गुंडे हैं...'
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ इन दिनों किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में इस प्रदर्शन को योगी आदित्यनाथ सरकार के वन तथा पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा ठीक नहीं मानते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उनका मानना है यह प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, बल्कि गुंडे हैं। जी हाँ, उन्होंने किसानों की तुलना गुंडों से की है। उनका कहना है, 'किसान तो अपने काम में लगा है। चंद लोग एकत्र होकर उनको गुमराह करने के प्रयास में लगे हुए हैं।'

केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने किसानों के सड़क पर बैठ हाईवे जाम कराने के सवाल पर कहा, “यह प्रदर्शन तथा विरोध आम किसान नहीं कर रहे हैं। आम किसान को अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण बेकार के काम करने की फुर्सत ही नहीं है। मेरा तो मानना है कि किसी भी किसान ने यह प्रदर्शन नहीं किया है। यह सिर्फ कुछ गुंडे हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं।”

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'उत्तर प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। चीनी मिलों को समय से चलवाने के साथ किसानों के गन्ना का समय से भुगतान और गेंहू तथा धान की बड़ी पैमाने पर समय से खरीद का काम सरकार की वरीयता में हैं। इस बार तो सरकार ने मक्का भी खरीदा है। इससे पहले प्रदेश में मक्का को कभी किसी भी सरकार ने नहीं खरीदा था। उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है।'

BB14: निक्की तंबोली को नेहा कक्कड़ ने कहा भाभी, तो क्या टोनी से होगी शादी?

सिद्धार्थ शुक्ला की फैन ने की सारी हदें पार, अभिनेता के बर्थडे पर दिया ये गिफ्ट

लैंडशट जर्मन क्रिसमस बाजार कोरोनावायरस के आसपास के तरीके खोजें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -