हादसे का शिकार हुई केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी, अस्पताल में हुई भर्ती
हादसे का शिकार हुई केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी, अस्पताल में हुई भर्ती
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गई हैं। उनके अतिरिक्त 3 अन्य लोग भी इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की बताई जा रही है। प्राप्त खबर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री कुलस्ते की बेटी वंदना कुलस्ते की स्कॉर्पियो कार जबलपुर के डुमना रोड पर स्थित बंजारी माता मंदिर के पास दुर्घटना का शिकार हुई है। वह कार में सवार होकर डुमना हवाईअड्डे जा रही थीं। इस के चलते ही कार का टायर फिसलने से वह बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। 

वही इस दुर्घटना में वंदना कुलस्ते के अतिरिक्त दिनेश उइके, हिमांशु और अनिकेत धुर्वे चोटिल हो गए। सभी चोटिल व्यक्तियों को जबलपुर के जामदार चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कुलस्ते केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री हैं। बता दें कि इसी प्रकार 2022 में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की कार हादसे की शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में मंत्री सांरग बाल-बाल बच गए थे। दुर्घटना गुजरात के भीलड़ी में हुई थी। यहां गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मंत्री सारंग की इनोवा को टक्कर मार दी थी। घटना में इनोवा के बाएं ओर के दोनों दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।

वही बड़ी मुश्किल से दरवाजे खोलकर मंत्री विश्वास सारंग को बाहर निकाला गया था। दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संगठन ने उन्हें बनासकांठा जिले की चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी थी। इसके चलते ही मंत्री विश्वास सारंग कांकरेज विधानसभा सीट में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लौट रहे थे। इसी के चलते भीलड़ी में गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मंत्री सारंग की इनोवा को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के पश्चात् मंत्री सारंग समेत कार में उपस्थित लोग उसी में फंस गए थे। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए कार के गेट खुल नहीं रहे थे। बाद में किसी प्रकार से मंत्री समेत सभी को कार से सकुशल बाहर निकाला गया था।

'न मैंने दहेज लिया, न बेटा दहेज लेगा', बेटे शादी के लिए पेरोल पर छूटे बाहुबली आनंद मोहन

NCP की शिविर बैठक में नहीं जाएंगे अजित पवार ! महाराष्ट्र में अटकलों का नया दौर शुरू

'JDU के कई विधायक हमारे संपर्क में': नीरज कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -