दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों ने अपनी जान गवाई
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों ने अपनी जान गवाई
Share:

बुधवार की देर रात्रि करीब 2 बजे पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय पथ क्रमांक 18 पर अंगारीशोल के पास एक पेड़ से टकराकर झाड़ी में जा घुसी। जंहा इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रफाएल मुर्मू, सअनी कुमार बिनय, रहीम खान, पुलिस अवर निरीक्षक शशि कुमार घटना स्थल पहुंच कर क्रेन से कार को बाहर निकलवा चुके है। दोनों शव को CHC बहरागोड़ा ला गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवक के परिवार वालों ने आ कर शव की पहचान की। जिसमे घाटशिला प्रमुख हीरामणि मुर्मू के भाई भीम हेंब्रम दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के अकाउंट डिपार्टमेंट में JAA के पद पर पदस्थापित थे। चालक थामसन विश्वास 31 यूसीएल कॉलोनी जादूगोड़ा का रहनेवाला था। दोनों अच्छे दोस्त थे।

पोस्टमार्टम कर शवों को सौंपा: जंहा इस बात का पता चला है कि रात्रि को भीम ने थामसन को फोन पर जानकारी दी कि गाड़ी लेकर आए घर जाना है। थमसन ने भीम के घर से कार लेकर रात्रि को ही भीम को लेने निकल गया। घाटशिला प्रखंड प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने कहा कि भाई रेलवे खड़गपुर में कार्यरत था मेरे पति धनुराम मुर्मू से फोन पर रात्रि को बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वे खड़गपुर में ही खाना खा रहे हैं। भीम हेंम्ब्रम घर का एक मात्र चिराग था। दोनों शव का घाटशिला अनुमंडल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।

कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत: कोवाली थाना क्षेत्र के रुगड़ीसाई में कार की चपेट में आने से एक बच्चे की हॉस्पिटल में ही जान चली गई है. यह घटना गुरुवार की है। मिली जानकारी के अनुसार रुगड़ीसाई के राजदेव सरदार का पुत्र सम्राज सरदार(6) घर के पास सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक कार बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार चालक ने घायल बच्चे को सदर अस्पताल, परसूडीह में इलाज हेतु भर्ती कराया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर थानाप्रभारी शत्रुघ्न पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू किया है।

रेल हादसे में आखिरी बार कब हुई थी किसी यात्री की मौत ? रेल मंत्री ने संसद में दिया जवाब

जल्द शुरू होगी जीडी कॉन्सटेबल की भर्ती प्रक्रिया, जानिए क्या है दिनांक?

इस राज्य में 25 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी आई गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -