'नए IT नियमों का पालन कर रहा Twitter, नियुक्त किए अधिकारी' - केंद्र ने दिल्ली HC में दी जानकारी
'नए IT नियमों का पालन कर रहा Twitter, नियुक्त किए अधिकारी' - केंद्र ने दिल्ली HC में दी जानकारी
Share:

नई दिल्ली: Twitter और केंद्र सरकार के बीच नए IT नियमों को लेकर लंबे समय से टकराव चल रहा है, हालांकि अब केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा है कि Twitter ने नए IT नियमों का पालन कर रहा है और उसने नए नियम के तहत मुख्य अनुपालन अधिकारी, रेजिडेंट शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क अधिकारी की नियुक्ती की है। केंद्र सरकार के इस बयान के बाद अदालत ने शपथपत्र मांगा है, जिस पर केंद्र सरकार ने कुछ मोहलत मांगी  है। अब इस मामले की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में पांच अक्टूबर को होगी।

वहीं, अदालत में ट्विटर ने बताया कि नए IT नियमों के तहत नियुक्त किए गए सभी अधिकारी सीधा अमेरिका में ट्विटर के मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि पिछले हफ्ते ही Twitter ने इन पदों पर स्थायी नियुक्तियां की हैं, जो नए नियमों के तहत अनिवार्य हैं। विनय प्रकाश को मुख्य अनुपालन और शिकायत अधिकारी बनाया गया है, जबकि शाहीन कोमाथ को नोडल संपर्क अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि शाहीन कोमाथ इससे पहले बाइटडांस कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे।

बता दें कि इससे पहले अदालत में केंद्र सरकार ने अपने शपथपत्र में कहा था कि Twitter देश के नए IT नियमों का पालन करने में नाकाम रहा है। दरअसल Twitter ने इन पदों पर अंतरिम नियुक्तियां की थीं और अदालत को बताया था कि ये नियुक्तियां थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्टर के जरिए हुई हैं।

केरल में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा: केंद्रीय टीम

NCB ने मुंबई एयरपोर्ट से जब्त की 10 करोड़ रुपये की कोकीन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किया ये बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -