TV Actress ने पायलट पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
TV Actress ने पायलट पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
Share:

छोटे पर्दे की एक 27 साल की अदाकरा ने हाल ही में चौकाने वाला खुलासा किया है। जी दरअसल एक्ट्रेस का कहना है उसके साथ मुंबई में 33 वर्षीय पायलट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले में एक्ट्रेस ने उसके के खिलाफ रेप का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है इस मामले में एक्ट्रेस ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने बीते सोमवार को FIR दर्ज करजांच शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस का कहना है दोनों की मुलाकात पिछले साल एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी और उसी के बाद दोनों एक दूजे से बातचीत करने लगे। देखते ही देखते सिलसिला काफी आगे चल पड़ा। फिलहाल पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में एक्ट्रेस ने कहा है कि, 'पिछले दिसंबर में दोनों मेट्रिमोनियल साइट के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आए थे। उसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था।' इस मामले में मिली रिपोर्ट को माने तो आरोपी मूल रूप से भोपाल निवासी है और मुंबई में रहता है।

आरोपी ने खुद पीड़िता को फोन किया था और उसके बाद मिलने के लिए कहा था। एक्ट्रेस मुंबई में अकेले रहती है इस वजह से वह भी आरोपी से मिलने के लिए मान गई। उसके बाद पायलट एक्ट्रेस के घर आया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने परिवार से मिलाने का और शादी का वादा किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अंत में परेशान होकर एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

सामना के जरिए बोली शिवसेना- 'ओवैसी BJP की गुप्त शाखा है, विजय रथ का मुख्य पहिया हैं'

राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय सिंह ने दिया 1.11 लाख रूपए का दान

सूरत में हुआ भयंकर सड़क हादसा, पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -