सामना के जरिए बोली शिवसेना- 'ओवैसी BJP की गुप्त शाखा है, विजय रथ का मुख्य पहिया हैं'
सामना के जरिए बोली शिवसेना- 'ओवैसी BJP की गुप्त शाखा है, विजय रथ का मुख्य पहिया हैं'
Share:

मुंबई: शिवसेना ने एक बार फिर से BJP को निशाने पर लिया है। जी दरअसल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिये साक्षी महाराज की तरफ से ओवैसी पर की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए बहुत कुछ लिखा है। उन्होंने सामना में बीजेपी और ओवैसी के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाया है। जी हाँ, शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि, 'ओवैसी BJP की गुप्त शाखा है। ओवैसी, बीजेपी के विजय रथ का मुख्य पहिया बने हुए हैं। हिंदुत्व विरोधी ओवैसी की शक्ति का उपयोग करते हैं। हिंदुत्व की जय जयकार बीजेपी कर रही है।'

इसी के साथ सामना में शिवसेना ने बीजेपी पर ये भी आरोप लगाया है, 'ऐसी कई गुप्त शाखाएं बीजेपी ने हर राज्य में पाल रखी हैं। महाराष्ट्र में होने वाले मनपा चुनाव में भी मत विभाजन करके मुंबई महानगरपालिका से भगवा झंडा हटाने का अहंकारी बयान इसी गुप्त शाखा से हाथ मिलाने का हिस्सा लग रहा है।' वैसे सामना में शिवसेना ने मुंबई महानगर पालिका में वह गुप्त शाखा कौन सी है, इसका जिक्र नहीं किया है। जी दरअसल, बीते एक साल में मनसे ने एक बार नहीं बल्कि कई बार हिंदुत्व का मुद्दा उठाया है। केवल यही नहीं बल्कि अपने पार्टी के झंडे को भी मनसे ने भगवा रंग दे डाला है।

बात करें साक्षी महाराज की तो उन्होंने बीते दिनों ही कहा था, ‘बीजेपी की ओर से ओवैसी साहब की पोल खोले जाने से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। ओवैसी मियां की AIMIM मुसलमानों के तारणहार नहीं, बल्कि बीजेपी के अंगवस्त्र हैं।' वहीं अब बीजेपी के प्रमुख नेता साक्षी महाराज का कहना है, ‘ओवैसी, बीजेपी के ही पॉलिटिकल एजेंट हैं और ओवैसी की सहायता से ही हम चुनाव जीतते रहते हैं’। केवल यही नहीं बल्कि साक्षी महाराज का कहना तो यह भी है कि, ‘ओवैसी मदद कर रहे थे, इसलिए हम बिहार का चुनाव जीत गए। अब ओवैसी साहब पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हमारी सहायता करेंगे। ओवैसी बीजेपी की सहायता कर रहे हैं। यह भगवान की कृपा है। भगवान, ओवैसी को और शक्तिशाली बनाएं’।

इसी को लेकर सामना में कहा गया कि 'बिहार में ओवैसी ने मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्रों में पांच सीटें जीतीं और लगभग 17-18 सीटों पर तेजस्वी यादव को नुकसान हुआ, वरना बिहार में राजनीतिक परिवर्तन जरूर हुआ होता।'

सूरत में हुआ भयंकर सड़क हादसा, पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

ICU वार्ड में एडमिट हैं TRP SCAM में आरोपी BARC के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो महिला नक्सली गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -