धनबाद में दर्दनाक हादसा, सुरंग में अचानक मिट्टी धंसने से 2 आदिवासी महिलाओं की मौत
धनबाद में दर्दनाक हादसा, सुरंग में अचानक मिट्टी धंसने से 2 आदिवासी महिलाओं की मौत
Share:

धनबाद: झारखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहाँ एक दुर्घटना में दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झारखंड के धनबाद जिले में मिट्टी खोदते वक़्त मिट्टी का ढेर धंसने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर वेलवाबेरा में हुआ। 

मृतक लोगों की पहचान पेटिसन देवी (30) एवं शांति देवी (25) के रूप में की गई है। मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार ने कहा कि घटना सोमवार शाम लगभग 5 बजे हुई। पेटिसन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शांति देवी ने सोमवार की रात शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद में उपचार के चलते दम तोड़ दिया।

गांव के लोगों ने बताया कि 4 महिलाएं अपने घरों के लिए एक गहरी सुरंग में मिट्टी खोद रही थीं। उन्होंने कहा कि अचानक मिट्टी का ढेर धंस गया एवं चारों महिलाएं मलबे में फंस गईं। पुलिस ने कहा कि मामूली रूप से चोटिल 2 महिलाएं मलबे से बाहर निकलने में सफल रहीं तथा गांव के लोगों को घटना की खबर दी। हालांकि जब तक लोग महिलाओं की खबर पर वहां पहुंचे तब तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी।

ओडिशा: फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 लोगों की दुखद मौत, 38 घायल

नवरात्री के दौरान दिल्ली के दो मंदिरों को गिराने का आदेश ! LG बोले- सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहती हैं आतिशी

मां ने अपने ही दुधमुहे बच्चे को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -