न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामनाये, बढ़ाया हौंसला

नई दिल्ली : सीमा पर तैनात जवानो को यूँ तो हर त्यौहार बराबर ही होता है उनका त्यौहार भी सीमा पर मनता है, फिर चाहे वह राखी हो, होली हो या दीवाली. सीमा पर तैनात जवान हर मौसम में हर त्यौहार में हमे महफूज़ रखने के लिए हमेशा तत्पर और चौकस रहते हैं.

2. 'मन की बात' : मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 25 वीं 'मन की बात' में देश के लोगो को दीपोत्सव पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी है. इसके साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियो को दीपावली की बधाइयों के साथ ही फ़िलहाल देश के जो अभी हालात चल रहे है उस पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अपने बयान ने कहा कि, 'कुछ महीनों से सीमा पार से जो घटनाएं हो रही है वह काफी गंभीर है व हमारी भारतीय सेना के जाबांजो ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.

3. संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनी दिवाली, भारत का दिखा प्रभुत्व

नई दिल्ली : दिवाली के अवसर पर भारत का प्रभुत्व देखना हो तो न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के भवन में देखा जा सकता है जहां इस इमारत पर पहली बार किसी देश के खास पर्व का इस तरह स्वागत किया जा रहा है. 

4. जिस घर में करना था गृहप्रवेश वहां रखी शहीद की पार्थिव देह, शहीद मनदीप को दी अंतिम विदाई

कुरूक्षेत्र। दीपावली पर आना तो उन्हें था लेकिन जब गांव में शहीद का कोफिन पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। हर कहीं भारत माता की जय के जयकारे गूंजे। शहीद के घर में मातमी सन्नाटा मसरा था। दीपावली की खुशियां चीखों में बदल गई।

5. वीर सैनिकों के नाम पर मिल रहे बम, पटाखों पर चढ़ा चुनावी रंग

एटा। देशभर में दीपावली की खुशियां मनाई जा रही हैं तो दूसरी ओर सीमा पर तनाव है। सीमा पर तैनात सैन्य अधिकारी और जवान एक दूसरे के साथ दीपावली का जश्न मना रहे हैं तो देश के कई भागों से लोगों के बधाई संदेश उनके लिए पहुंच रहे हैं जिसे पढ़कर और जिनके बारे में जानकारी लेकर जवान खुशियां मना रहे हैं मगर देश का एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां पर पटाखा बाजार ही सेना के शौर्य की कहानियां बता रहा है।

6. दीपावली पर बाजार हुए गुलजार

उज्जैन/इंदौर। दीपावली का त्यौहार हो और बाजार गुलजार न हो ये तो हो ही नहीं सकता। इस बार बाजार में खासी रौनक देखने को मिल रही है। इस दिवाली लोगों ने जमकर खरीदी की है। 

7. माँ और बच्चे के प्यार को बयां करती कुछ खूबसूरत तस्वीरें

ये तो आप जानते ही हैं कि माँ के बराबर प्यार हमे कोई नही कर सकता। जैसा दिल माँ का होता है वैसा किसी और का नही हो सकता। हर माँ का दिल अपने  बच्चो के लिये एक जैसा जी होता है।

8. हिलेरी ने किए FBI जांच पर सवाल

न्यूजर्सी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा एक दूसरे के विरोध में जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है तो दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन के समर्थक प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने में लगे हैं।

9. आतंकी मौलाना मसूद अजहर हो सकता है यूएन में प्रतिबंधित

नईदिल्ली। भारत लंबे समय से पाकिस्तान समर्थित आतंकी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कर रहा हैं इतना ही नहीं उस पर भारत में कई आतंकी कार्रवाईयों को अंजाम देने का आरोप है।

10. यमन में हवाई हमले से 47 की मौत

अदन। हूती विद्रोहियों को पस्त करने के लिए यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने हमले किए। इस दौरान हवाई हमले में 47 लोग मारे गए हैं। गौरतलब है कि हमले में मारे जाने वालों में नागरिक भी शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -