यमन में हवाई हमले से 47 की मौत
यमन में हवाई हमले से 47 की मौत
Share:

अदन। हूती विद्रोहियों को पस्त करने के लिए यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने हमले किए। इस दौरान हवाई हमले में 47 लोग मारे गए हैं। गौरतलब है कि हमले में मारे जाने वालों में नागरिक भी शामिल हैं। दरअसल ये हमले पश्चिमी बंदरगाह होदेदा पर किए गए। इस बंदरगाह का कुछ भाग हूती विद्रोहियें के अधिकार में है ओर यह हवाई हमला इस क्षेत्र को मुक्त करने के लिए ही किया गया था।

हालांकि हमले के बाद यमन के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रस्ताव को नकार दिया है। संयुक्त राष्ट्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 से छिड़े युद्ध में करीब हजार लोग मारे गए हैं। मरने वालों में आम नागरिक भी शामिल हैं दरअसल हवाई हमले से बंदरगाह के आसपास मौजूद नागरिक भी घायल हो गए।

यमन को लेकर संयुक्त राष्ट्र के राजदूत इस्माईल ओल्ड शेख अहमद ने शांति प्रस्ताव पारित किया था लेकिन इसे यमन के राष्ट्रपति ने हिंसा के बाद ठुकरा दिया। गौरतलब है कि यमन की राजधानी सना में भी ऐसा ही हवाई हमला हुआ था जिसमें करीब 140 लोगों की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और रूस के बीच सीरिया में हवाई हमले रोकने को लेकर पहले ही विवाद बना हुआ है।

आतंक के बीच दर्द-ए-दिवाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -