हिलेरी ने किए FBI जांच पर सवाल
हिलेरी ने किए FBI जांच पर सवाल
Share:

न्यूजर्सी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा एक दूसरे के विरोध में जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है तो दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन के समर्थक प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने में लगे हैं। दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन ने फ़ेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन से सवाल किए हैं कि वह निजी ईमेल का उपयोग करने और हिलेरी के इस ईमेल के लिक होने के मामले की जांच नए तरह से क्यों कर रही है।

 इस मामले में हिलेरी ने कहा कि अमेरिकियों को समूचे तथ्य को जानने का अधिकार है। रिपब्लिकन पार्टी के कंटेस्टेंट डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कहा गया है कि हिलेरी का स्केंडल वाॅटरगेट कांड के बाद का सबसे बड़ा राजनीतिक स्केंडल है। गौरतलब है कि हिलेरी के ईमेल की जानकारी एक जांच के दौरान सामने आई थी जांच का यह मामला हिलेरी क्लिंटन के अधिनस्थ कार्य करने वाली हुमा आबेउदीन के पति की जांच के दौरान सामने आया था।

गौरतलब है कि हिलेरी पर आरोप है कि उन्होंने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान निजी ईमेल का उपयोग अपने विदेश मंत्री कार्य के लिए किया था। इस ईमेल के गलत तरह से उपयोग किए जाने का आरोप भी उन पर लगाया गया है। अब इस मामले में एफबीआई जांच में जुटी है। इस मामले की तुलना ट्रंप ने 1970 के दशक में हुए वाॅटरगेट कांड से की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -